फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur's mountaineer Nitish conquered Thailand's Mount Doi Inthanon

Gorakhpur News: गोरखपुर के पर्वतारोही नीतीश ने थाईलैंड के माउंट दोई इथानोन को किया फतह

Sun, 11 May 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur's mountaineer Nitish conquered Thailand's Mount Doi Inthanon
नीतीश ने सातवीं अंतरराष्ट्रीय चोटी को फतह किया
विज्ञापन


2565 मीटर है माउंट दोई इथानोन, नौ मई को शुरू की थी यात्रा

गोरखपुर। पर्वतारोही नीतीश सिंह ने सातवीं अंतरराष्ट्रीय चोटी को फतह करने में सफलता मिली है। नीतीश थाईलैंड की सबसे ऊंची चोटी माउंट दोई इथानोन (2565 मीटर) को फतह किया है।
नीतीश सिंह ने नौ मई को चियाग माई शहर से सुबह छह बजे चलकर आठ बजे नेशनल पार्क पहुंचने के बाद अपने अगले मिशन माउंट दोई इथानोंन की चढ़ाई शुरू की। 2565 मीटर की ऊंचाई पर भारत का झंडा फहराकर गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इसके पहले नीतीश ने 27 अप्रैल को वियतनाम की सबसे ऊंची चोटी को फतह किया था। इस अभियान के लिए नीतीश वियतनाम से तीन मई को कंबोडिया के लिए रवाना हुए थे। नीतीश का अगला मिशन 1000 दिन में 100 अंतरराष्ट्रीय चोटियों को फतह करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश ने कहा कि यह मिशन सर्व शिक्षा अभियान के तहत अशिक्षित बच्चों को शिक्षित करने के लिए समर्पित होगा।पर्वतारोही नीतीश सिंह पुत्र शहीद सैनिक अमरजीत सिंह राजेंद्रनगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा-रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) चरगांवा है। इनके पिता लांस नायक अमरजीत सिंह कारगिल युद्ध के समय वाहन दुर्घटना में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed