फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur police went to Mumbai to search for the teenager

Gorakhpur News: किशोरी को खोजने के लिए मुंबई गई गोरखपुर पुलिस

Sun, 20 Jul 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur police went to Mumbai to search for the teenager
सात जुलाई को रामगढ़ताल इलाके से किशोरी के लापता होने का मामला
विज्ञापन

10 जुलाई को रामगढ़ताल थाना में दर्ज हुआ अपहरण का केस

गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके से लापता 13 वर्षीय किशोरी की खोजबीन के लिए शनिवार को रामगढ़ताल थाने की पुलिस टीम मुंबई के लिए ट्रेन से रवाना हो गई। किशोरी की लोकेशन मुंबई मिली थी। पिता ने आरोप लगाया था कि एक दरोगा ने उन्हें ट्रेन से खोजबीन के लिए विगत दिनों मुंबई भेज दिया था। जबकि वह खुद हवाई जहाज से आने की बात कहकर भी नहीं आए।
जानकारी के अनुसार, बांसगांव इलाके का मूल निवासी परिवार रामगढ़ताल क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहता है। दंपती चाय और समोसा की दुकान चलाते हैं। उनके चार बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी पास में ही एक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। किशोरी की मां ने बताया कि सात जुलाई की दोपहर अपराह्न तीन बजे 13 वर्षीय बेटी घर के पास ही छोला-भटूरा खाने गई थी। इसके बाद वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली। रामगढ़ताल थाने में 10 जुलाई को उसके अपहरण का केस दर्ज हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की तो मुंबई में किशोरी की लोकेशन मिली थी। आरोप है कि एक दरोगा ने इंस्टाग्राम से बातचीत के बाद पिता को मुंबई में एक पता देकर ट्रेन से भेज दिया। पिता का आरोप है कि दरोगा ने कहा कि तुम ट्रेन से पहुंचकर खोजो, हम हवाई जहाज से आएंगे। किशोरी के पिता एक रिश्तेदार के साथ मुंबई में भटकता रहे, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। थकहार कर वह घर लौट आए।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस टीम मुंबई रवाना हो गई है। जल्द ही किशोरी को खोज निकाला जाएगा।
--
इंस्टाग्राम से मांगी लोकेशन
किशोरी से पुलिस ने इंस्टाग्राम के माध्यम से बात की थी। उसने लोकेशन के बारे में कुछ नहीं बताया था। पुलिस ने इंस्टाग्राम को मेल कर किशोरी की आखिरी लोकेशन की जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने के बाद किशोरी को खोजना और भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed