फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur-Patna Vandebharat train will run on 20th, PM Modi can flag it off in Patna

Gorakhpur News: 20 को चलेगी गोरखपुर-पटना वंदेभारत, पीएम मोदी पटना में दिखा सकते हैं हरी झंडी

Sun, 15 Jun 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur-Patna Vandebharat train will run on 20th, PM Modi can flag it off in Patna
पीएमओ से कार्यक्रम की मंजूरी मिलने के बाद रेलवे बोर्ड ने ट्रेन चलाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

कुल पांच स्टॉपेज होंगे आठ कोच वाली वंदेभारत का, सात घंटे में पूरा होगा सफर
गोरखपुर। गोरखपुर से पटना के बीच आठ कोच वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 20 जून से चलेगी। ट्रेन को चलाने के लिए पीएमओ से हरी झंडी मिलने के बाद रेलवे बोर्ड ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। हालांकि, अभी ट्रेन को चलाने के लिए भेजा गया प्रस्तावित शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन रेल प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर-पटना वंदेभारत को चलाने की प्रस्तावित समयसारिणी को लेकर रेलवे बोर्ड में मंथन चल रहा है। उद्घाटन के दिन ट्रेन को पटना से दोपहर में चलाया जाएगा, इसके बाद नियमित रूप से तय शेड्यूल के मुताबिक चलेगी। ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम को प्रधानमंत्री के होने वाले पटना में कार्यक्रम के तहत शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक, ट्रेन गोरखपुर से सुबह 6:30 बजे चलेगी और पटना 1:30 बजे पहुुंचेगी। वापसी में पटना से 2:25 बजे चलेगी और गोरखपुर 9:35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का पांच स्टॉपेज कप्तानगंज, नरकटियागंज, बेतिया, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में होगा। उद्घाटन के दिन जब ट्रेन गोरखपुर पहुंचेगी तो यहां भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में लखनऊ-देहरादून वंदेभारत में लग रही केसरिया रंग की आठ कोच की रेक को लगाने की तैयारी चल रही है। एक-दो दिन में गोरखपुर में खड़ी रेक को भेजकर उसे मंगाया जाएगा। ईसीआर के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि 20 जून को पटना से वंदेभारत को चलाने की अनुमति रेलवे बोर्ड से मिल गई है। अभी फाइनल शेड्यूल नहीं मिला है।
रखरखाव के लिए बनेगा नया कोचिंग कांप्लेक्स
गोरखपुर से प्रयागराज के बाद अब पटना के लिए चलने वाले वंदेभारत के रखरखाव, मरम्मत व सफाई-धुलाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र के पीछे नया कोचिंग कांप्लेक्स बनेगा। रेल प्रशासन ने प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है, जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली और आगरा के लिए स्लीपर वंदेभारत की तैयारी
गोरखपुर से दिल्ली और आगरा के बीच स्लीपर वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। यह ट्रेन आठ कोच की होगी और इसका रंग गुलाबी होगा। हालांकि, अभी रेलवे बोर्ड से स्वीकृति नहीं मिली है, लेकिन रेल प्रशासन को तैयारी रखने का संकेत मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed