फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News

Gorakhpur News: लड़कियों को देह व्यापार के दलदल में फंसाने की आरोपी नंदनी गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2025 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News
रामगढ़ताल क्षेत्र की सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने लिया था नंदनी और रेशमा का नाम
विज्ञापन

रामगढ़ताल पुलिस ने क्षेत्र से मंगलवार सुबह की गिरफ्तारी, पूछताछ के बाद भिजवा दिया जेल
नंदनी देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के मलहचक गांव की है रहने वाली
गोरखपुर। लड़कियों को देह व्यापार के दलदल में फंसाने की आरोपी नंदनी उर्फ परी शर्मा को पुलिस ने मंगलवार सुबह रामगढ़ताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, नंदनी खुद को इवेंट प्लानर बताकर लड़कियों को फंसाकर शाहपुर स्थित जेनिस बॉटल हुक्का बार के संचालक अनिरुद्ध ओझा से मिलवाती थी। वह नौकरी के जाल में फंसाकर लड़कियों को देहव्यापार में धकेल देता था। रामगढ़ताल क्षेत्र की सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी के बयान में नंदनी और रेशमा का नाम सामने आया था।
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रामगढ़ताल पुलिस ने रेशमा को भी पकड़कर जेल भिजवा दिया था। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद रामगढ़ताल क्षेत्र से भोर में थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अनीत कुमार राय और महिला उप निरीक्षक आरती यादव ने घेराबंदी कर नंदनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करके दोपहर बाद उसे जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

रामगढ़ताल पुलिस ने बताया कि नंदनी मोहद्दीपुर में ओरियन मॉल के पीछे किराए का कमरा लेकर रहती थी। दिसंबर में उसने कमरा छोड़ दिया था। वह देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के मलहचक गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
रामगढ़ताल क्षेत्र की किशोरी के लापता होने पर उसकी मां ने दो जनवरी 2025 को थाने में केस दर्ज कराया था। दो दिन बाद किशोरी खुद ही घर वापस आई और बताया कि उसके साथ शाहपुर के जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। तब मां ने रामगढ़ताल थाने पर जाकर सारी बात बताई। पुलिस ने उसी केस में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर शाहपुर में चलने वाले जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट में 10 जनवरी को छापा मारा था। तब वहां पर हुक्का बार चलते हुए मिला था। आरोपी भाग निकले थे। इसके बाद 14 जनवरी को अनिरुद्ध ओझा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवाया था। इस केस की जांच में नंदनी और रेशमा का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों लड़कियों को धोखे से फंसाकर हुक्का बार में लाती थीं, फिर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता था।

वर्जनरामगढ़ताल थाने की वांछित नंदनी उर्फ परी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। इस केस में पहले ही चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed