{"_id":"65ac452df69aac0736087836","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-440185-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अयोध्या की ओर पैदल जाने पर भी रोक...डायवर्ट होकर जाएंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अयोध्या की ओर पैदल जाने पर भी रोक...डायवर्ट होकर जाएंगे वाहन
विज्ञापन
एडीजी ने जोन के सभी जिलों के एसपी से गूगल मीट पर बातचीत की, जारी किए निर्देश
गीडा, कालेसर से होगा डायवर्जन, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर में भी रहेगा डायवर्जन
जिले की सीमा पार करने के लिए दिखाना होगा परिचय पत्र, जाने की वजह भी बतानी होगी, एंबुलेंस पर रोक नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर से अयोध्या जाने वाले रास्ते पर कालेसर, गीडा से ही रोक लगा दी गई है। पैदल जाने पर भी रोक रहेगी। यहां से वाहनों को डायवर्ट करके भेजा जाएगा। इसे लेकर एडीजी डॉ. केएस प्रताप ने जोन के सभी जिलों के एसपी के साथ गूगल मीट पर मीटिंग कर निर्देश जारी कर दिए हैं।
महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर और देवरिया में भी डायवर्जन किया गया है, ताकि अचानक वाहनों का लोड गोरखपुर में न आने पाए। वहीं, एंबुलेंस व दूसरे आपातकालीन वाहनों के आवाजाही पर रोक नहीं है। अगर किसी को गोरखपुर से बस्ती या दूसरे जगहों पर जाना है तो उसे अपना स्थानीय परिचय पत्र दिखाना होगा। साथ ही जाने की वजह भी बतानी होगी।
गोरखपुर में इन रास्तों से जाएंगे वाहन
0 गीडा में कालेसर जीरो प्वाइंट से डायवर्जन होगा- लखनऊ जाने वाले वाहनों को जीरो प्वाइंटर से कालेसर से हाईवे पर चढ़ाकर तेन्दुआ टोल प्लाजा होते हुए बाघागाड़ा से डायवर्ट कर बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस वे आजमगढ़ होकर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
0 बाघागाड़ा से कुशीनगर, देवरिया व लखनऊ जाने वाले वाहनों को बाघागाड़ा से डायवर्ट कर बड़हलगंज होकर गुजारा जाएगा।
0 गीडा सेक्टर 25 के सामने से लखनऊ जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर कालेसर लाया जाएगा और फिर हाईवे से भेजा जाएगा।
0 सोनौली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को कैंपियरगंज से डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये वाहन फरेंदा उत्तरी बाईपास से धानी ढाला होते हुए जाएंगे।
0 महराजगंज से लखनऊ जाने वाले वाहनों को पीपीगंज के चिउटहा के पास से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन यू-टर्न लेकर कैंपियरगंज होकर जाएंगे। गुलरिहा, मेडिकल रोड, खजांची के वाहनों को भी डायवर्ट करके निकाला जाएगा।
कुशीनगर में इन रास्तों से जाएंगे वाहन
0 गोपालगंज की ओर से आजमगढ़, लखनऊ जाने वाले वाहनों को ओवरब्रिज कसया से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन गोपालगढ़ तिराहा से सर्विस लेन होते हुए कुशीनगर, देवरिया, रुद्रपुर, बड़हलगंज होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जाएंगे।
0 पडरौना से जाने वाले वाहनों को बाघनाथ तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन गौरीबाजार, रुद्रपुर, बड़हलगंज के रास्ते एक्सप्रेस वे पर जाएंगे।
महराजगंज में इन रास्तों से जाएंगे वाहन
0 गोरखपुर, कस्बा से लखनऊ जाने वाले वाहनों को दक्षिणी बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन सिद्धार्थनगर, बलरामपुर होते हुए जाएंगे।
0 श्यामदेउरवा की ओर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को कतरारी के पास से डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये वाहन सिद्धार्थनगर होकर जाएंगे।
बस्ती में इन रास्तों से जाएंगे वाहन
0 बस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहन फुटहिया चौराहा से डायवर्ट होंगे। ये वाहन फुटहिया ओवरब्रिज से नगर बाजार, कलवारी बाजार से टांडा होते हुए जाएंगे।
0 बस्ती में कलवारी, परसरामपुर से भी वाहनों को डायवर्ट कर इसी रास्ते से निकाला जाएगा।
0 संतकबीरनगर के वाहन खलीलाबाद बिखरा, टडवरिया चौराहा, रोडवेज तिराहा, कांटे तिराहा से वाहन डायवर्ट होकर सिद्धार्थनगर से जाएंगे।
0 सिद्धार्थनगर में बांसी, बैदौली तिराहा, बेवा तिराहा, लोहरौली से वाहनों को डायवर्ट कर सिद्धार्थनगर से निकाला जाएगा।