फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Model Composite School to be built in Gorakhpur at a cost of ₹24 crore.

UP: गोरखपुर में 24 करोड़ से बनेगा CM मॉडल कंपोजिट विद्यालय, 1 से 12वीं तक पढ़ाई होगी निशुल्क

Wed, 12 Aug 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 02:39 AM IST
सार

पांच एकड़ में बनने वाले इस विद्यालय से एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। विद्यालय के लिए बेलघाट और पादरी बाजार हरसेवकपुर नंबर दो सदर में जमीन चिह्नित की गई है। निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपी गई है।

विज्ञापन
CM Model Composite School to be built in Gorakhpur at a cost of ₹24 crore.
मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का मॉडल( सांकेतिक)

विस्तार

जिले में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार से शुरू होगा। करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विद्यालय में कक्षा एक से 12वीं तक निशुल्क पढ़ाई होगी।

विज्ञापन

पांच एकड़ में बनने वाले इस विद्यालय से एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। विद्यालय के लिए बेलघाट और पादरी बाजार हरसेवकपुर नंबर दो सदर में जमीन चिह्नित की गई है। निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक अलग-अलग कक्षाओं की व्यवस्था होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई को आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट कक्षाओं के साथ विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाएं भी तैयार की जाएंगी। ऑडिटोरियम में शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। इसके अलावा मॉड्यूलर किचन और डाइनिंग हॉल की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

विद्यालय में रहेंगी ये सुविधाएं
-
अलग-अलग कक्षाओं के लिए आधुनिक भवन
- स्मार्ट कक्षाएं और विषयवार प्रयोगशालाएं

- कंप्यूटर शिक्षा और आधुनिक लाइब्रेरी
- कोडिंग सीखने की सुविधा

- ऑडिटोरियम, मॉड्यूलर किचन और डाइनिंग हॉल
- खेल मैदान और खेलकूद की सुविधाएं
- बच्चों के लिए झूले और मनोरंजन की व्यवस्था

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार से शुरू कराया जाएगा। विद्यालय में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इसका लाभ क्षेत्र के बड़ी संख्या में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगा: धीरेंद्र त्रिपाठी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed