{"_id":"6889299a80eee328d5002c29","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1020335-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: साइबर ठगों ने एडीजी जोन का फर्जी फेसबुक आईडी बना ठगी का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: साइबर ठगों ने एडीजी जोन का फर्जी फेसबुक आईडी बना ठगी का किया प्रयास
विज्ञापन
फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के साथ ही व्यक्तिगत जानकारी और रुपये से जुड़ा किया संवाद
गोरखपुर। साइबर अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस महकमे को निशाने पर लिया है। इस बार ठगों ने एडीजी गोरखपुर जोन अशोक मुथा जैन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश की। फर्जी प्रोफाइल से न सिर्फ लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है, बल्कि उनके साथ बातचीत में व्यक्तिगत जानकारी और रुपये से जुड़ा संवाद भी किया जा रहा है।
दरअसल साइबर ठगाें ने शहर के एक व्यापारी को पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। व्यापारी ने स्वीकार कर ली तो प्रोफाइल से उसे मैसेज भेजा गया। बातचीत में ‘सस्ते सामान’ का लालच दिया गया और एक मोबाइल नंबर साझा कर कॉल करने को कहा गया। व्यापारी को शक हुआ तो उसने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।
पुलिस को जैसे ही इस फर्जीवाड़े की भनक लगी, एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने तत्काल साइबर सेल को अलर्ट कर मेटा से तकनीकी रिपोर्ट तलब की है। मामले में रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर आने की उम्मीद है, जिसके आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फर्जी प्रोफाइल में एडीजी अशोक मुथा जैन की फोटो और नाम का इस्तेमाल किया गया है। एसपी सिटी ने बताय कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि उक्त फेसबुक प्रोफाइल पूरी तरह फर्जी है और उसका संचालन कहीं बाहर से किया जा रहा है।