फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Police has taken action against roadways buses. Buses caught waiting on road to fill with passengers

Gorakhpur News: सड़क पर उतरे अफसर,रोडवेज की 6 बसें सीज-जानें कितने कर्मचारियों पर जुर्माना भी लगा

Sun, 09 Jun 2024 08:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 09 Jun 2024 08:30 AM IST
सार

अमर उजाला में शुक्रवार को प्रकाशित खबर 'सड़क पर रोडवेज की बसें, राहगीर परेशान' का संज्ञान लेते हुए परिवहन व पुलिस विभाग ने सख्ती दिखाई है। परिवहन विभाग के एआरएम महेश चंद्र के निर्देश पर सुबह से ही बसों को रोडवेज परिसर में खड़ा कर दिया गया।

विज्ञापन
Gorakhpur Police has taken action against roadways buses. Buses caught waiting on road to fill with passengers
कैंट थाने में पकड़ कर लाई गई रोडवेज की बसें, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर रेलवे बस स्टैंड के सामने लग रहे जाम का संज्ञान लेकर शनिवार को अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर खड़ीं बसों को हटाकर रोडवेज परिसर में खड़ा करवा दिया। पुलिस ने यातायात बाधित कर सवारी भर रहीं छह बसों को कैंट थाने लाकर सीज कर दिया।

विज्ञापन


परिवहन विभाग ने 11 बसों के ड्राइवरों व कंडक्टरों पर एक-एक हजार का जुर्माना लगाया। निगरानी के लिए लगाए गए दो कर्मचारियों को भी नोटिस दिया गया है।

अमर उजाला में शुक्रवार को प्रकाशित खबर 'सड़क पर रोडवेज की बसें, राहगीर परेशान' का संज्ञान लेते हुए परिवहन व पुलिस विभाग ने सख्ती दिखाई है। परिवहन विभाग के एआरएम महेश चंद्र के निर्देश पर सुबह से ही बसों को रोडवेज परिसर में खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन


एआरएम ने खुद भी मौके का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश देते हुए सड़कों से बसों को हटवाया। सड़क पर बस मिलने पर 11 बसों के ड्राइवरों व कंडक्टरों पर परिवहन विभाग ने एक-एक हजार का जुर्माना लगाया। पुलिस भी सक्रियता दिखाते हुए दिनभर सड़काें पर डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के सामने बसों के खड़े होने से आने-जाने वाले यात्रियाें व लोगों को जाम से काफी परेशानी होती है। इसके लिए परिवहन विभाग ने निगरानी के लिए दो कर्मचारी राजाराम सिंह व रमेश कुमार को लगाया गया है। कई पार्किंग कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। बावजूद इसके सड़कों पर बसों के खड़े होने से राहगीरों को जाम झेलना पड़ता था।

क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन विभाग लव कुमार सिंह ने बताया कि कुछ कर्मचारियाें की लापरवाही के कारण जाम लगता था। बसों को रोडवेज परिसर में खड़ा कर दिया गया है। दो कर्मचारियों को इस कार्य के लिए लगाया गया है। उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


20 अन्य वाहनों का भी चालान
 रेलवे बस स्टेशन रोड पर वाहन खड़ा कर सवारी भर रहे 20 अन्य वाहनों का भी चालान किया गया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर सवारी उतारने व चढ़ाने के लिए निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा न करके सड़क पर गाड़ी खड़े करते पाए गए।

रोड के दोनों तरफ आवागमन अवरूद्ध होने पर कार्रवाई की गई है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed