फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur Municipal Corporation got third place in the country in water conservation.

Gorakhpur News: जल संरक्षण में देश में गोरखपुर नगर निगम को मिला तीसरा स्थान

Fri, 10 Oct 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur Municipal Corporation got third place in the country in water conservation.
छत्तीसगढ़ के रायपुर को पहला और तेलंगाना के हैदराबाद को दूसरा स्थान मिला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर ने पहला और गाजियाबाद ने पूरे देश में पांचवां स्थान प्राप्त किया
गोरखपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए गोरखपुर नगर निगम ने ‘जल संचय जन भागीदारी 1.0’ (जेएसजेब) अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश स्तर पर गोरखपुर को प्रथम स्थान मिला है।
राष्ट्रीय पटल पर गाजियाबाद ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ का रायपुर और तेलंगाना का हैदराबाद क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी और गुजरात के सूरत नगर निगम भी शीर्ष छह में शामिल हैं। अभियान के दौरान गोरखपुर ने 14,331 से अधिक जल संरचनाएं पूरी कीं। गाजियाबाद ने भी 11,406 संरचनाओं के साथ अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। इन उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए 18 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम को 2 करोड़ रुपये और गाजियाबाद को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा। समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी उपस्थित रहेंगे। गोरखपुर नगर निगम की ओर से मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल पुरस्कार ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोरखपुर ने टिकाऊ जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। नगर निगम ने ताकिया घाट नाले का जैविक शोधन, मोती पोखरा का अमृत सरोवर के रूप में विकास और वॉटर प्लस सिटी की मान्यता जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर जल संरक्षण को बढ़ावा दिया है। गोरखपुर अब न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए जल प्रबंधन का मॉडल शहर बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed