फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur Mahotsav: Event will start from January 10

गोरखपुर महोत्सव: 10 जनवरी से शुरू होगा आयोजन

Tue, 26 Nov 2024 04:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur Mahotsav: Event will start from January 10
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव का मुख्य आयोजन अब 10, 11 और 12 जनवरी को होगा। पहले महोत्सव 11, 12 और 13 जनवरी को मनाया जाता था। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महोत्सव की तारीखों में बदलाव किया गया है। हालांकि, स्थान और कार्यक्रमों के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहली बार महोत्सव का आयोजन रामगढ़ताल के पास वाटर पार्क की खाली जमीन पर होगा।
विज्ञापन

इस बार भी बॉलीवुड के बड़े कलाकारों को बुलाने की तैयारी है। 10, 11 एवं 12 जनवरी को आयोजित होने वाले इस महोत्सव में गीत, संगीत और खेलकूद के साथ ही हाॅफ मैराथन की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा स्तर पर बच्चों की ओर से विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे। इसके साथ ही शिल्प मेला में एक जिला एक उत्पाद के स्थानीय उत्पादकों का अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा।
विज्ञापन

महोत्सव में गायक जुबिन नौटियाल, गायिका सुनिधि चौहान, गायक बादशाह, गायक हनी सिंह, मिक्खा को बुलाने के लिए संपर्क किया गया है। इसके अलावा लोकगीत गायिका मैथिली ठाकुर और गायिका ऋचा शर्मा के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। अगली बैठक में कुछ बड़े कलाकारों के नाम फाइनल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गोरखपुर महोत्सव की तिथि में बदलाव किया गया है। अब महोत्सव का मुख्य आयोजन 10 से 12 जनवरी तक होगा। कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं है। जल्द ही कलाकारों के नाम फाइनल कर लिए जाएंगे।
-कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed