फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur Mahotsav: Despite the changed weather, there is tremendous enthusiasm among the people.

गोरखपुर महोत्सव : बदले मौसम के बावजूद लोगों में जबरदस्त उत्साह

Mon, 13 Jan 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur Mahotsav: Despite the changed weather, there is tremendous enthusiasm among the people.
शिल्प मेले में की खरीददारी, प्रदर्शनी का लिया आनंद
विज्ञापन


गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव चंपा देवी पार्क में रविवार को विपरीत मौसम के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। गोरखपुर महोत्सव में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं। लोग महोत्सव में लगे मेले का जमकर आनंद लिए।

सुबह से ही लोगों का चंपा देवी पार्क महोत्सव स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया। मुुख्य मंच पर हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया व कलाकारों का उत्साह वर्धन भी किया। मेले में टेराकोटा के उत्पादों को लोगों ने खूब पसंद किया। टेराकोटा के सजावट के सामान खरीदकर घर ले गए। यहां गर्म कपड़ों की भी बिक्री हो रही है। मौसम के विपरीत होने के साथ कुछ लोग जो ठंड से कांप रहे थे उन्होंने गर्म कपड़े भी खरीदे। मेले में लगे लकड़ी के सामान सोफा व सजावट की सामग्री भी लोगों का मन मोह रही थी। लोगों ने विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, कृषि प्रदर्शनी, विकास प्रदर्शनी, स्वामी विवेकानंद प्रदर्शनी भी देखी।
विज्ञापन

--
सुधीर व्यास के भजनों पर झूमें श्रोता

इंदौर मध्य प्रदेश से आए सुपरिचित गायक सुधीर व्यास के सुमधुर भजनों का लोगों ने आनंद उठाया। सुधीर व्यास ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने ही ये चमक ये दमक फुलवन सी महक...सब कुछ सरकार तुम्हीं से है...गाकर सीएम योगी आदित्यनाथ को मंत्र मुग्ध कर दिया। उसके बाद उन्होंने भजनों की लड़ी लगा दी। उन्होंने प्यारा सा भजन रामजी पधारे..रामजी पधारे देखो सुंदर नगरिया रामजी पधारे...गाया। इस पर दर्शक झूमते हुए अपनी जगह पर नाचने लगेे व तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। भजन गायक ने जब हनुमान जी का गीत जय जय जय बजरंग बली गाया तो लोग बड़े ही श्रद्धा के साथ आनंद लिया। भजनों का सिलसिला लगातार जारी रहा। अंत में उन्होंने दोनों हाथ उठाकर जय श्रीराम के नारे के बाद भजन को विश्राम दिया। शानदार भजन पर पर्यटन विभाग के उप निदेशन रविंद्र कुमार मिश्र ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- गायन व लोक नृत्य ने लोगों का मोहा मन

गोररखपुर। गोरखपुर महोत्सव के मुख्य मंच पर सुबह से सबरंग कार्यक्रम का आयोजन लोक गायक राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में किया गया। प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। अलग-अलग समय पर स्थानीय कलाकारों की तरफ से लोक गीत गायन व नृत्य की प्रस्तुति की गई। इससे कलाकारों ने महोत्सव में आए लोगों का दिल जीत लिया। गायन में अनिता सिंह ने अपने गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद प्रभाकर शुक्ल ने अपने लोक नृत्य से लोगों का उत्साह बढ़ाया। तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। इसके बाद वाराणसी से आई अंशिका सिंह ने लोक गायन से लोगों का मनोरंजन किया। मनीषा सिंह ने राजस्थानी नृत्य कर लोगों को राजस्थान की कला से परिचित कराया।

--
-कर्ण के जीवन पर आधारित रहा नाटक महारथी

गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत अभियान थियेटर ग्रुप की तरफ से तारा मंडल स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में विभांशु वैभव द्वारा लिखित नाटक महारथी का मंचन किया गया। नाटक की परिकल्पना और निर्देशन श्रीनारायण पांडेय ने किया। महारथी नाटक महाभारत के पात्र कर्ण के जीवन पर आधारित रहा। नाटक में दिखाया गया कि महारथी कर्ण जो कि इतिहास का एक बहुत बड़ा धनुर्धर रहा है, सभी योग्यता होने के बावजूद उसे शूद्र होने का दंड दिया गया। द्रौपदी ने अपने स्वयंवर में कर्ण को नकार दिया। उसको अयोग्य साबित कर दिया क्योंकि वह नीच जाति का था और अंत में रणभूमि में भगवान कृष्ण ने पांडवों का साथ देकर अर्जुन के हाथों निहत्थे कर्ण का वध करवा दिया। नाटक महारथी ऊंच–नीच के भेद को उजागर करता है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed