{"_id":"6657c4e48d68c758c90bd5eb","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-ltt-special-will-run-till-june-7-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-573987-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सात जून तक चलेगी गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सात जून तक चलेगी गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल
Thu, 30 May 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 30 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए 05325/05326 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस के संचलन अवधि को चार फेरों के लिए बढ़ाया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से चलाई जा रही 05325 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार तीन, चार, छह और सात जून को चार फेरों के लिए किया जाएगा।
इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलाई जा रही 05326 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार पांच, छह, आठ और नौ जून को चार फेरों के लिए किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलाई जा रही 05326 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार पांच, छह, आठ और नौ जून को चार फेरों के लिए किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन