फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur is at the lowest rank in revenue collection in the state

Gorakhpur News: प्रदेश में राजस्व वसूली में गोरखपुर सबसे निचले पायदान पर

Fri, 16 May 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur is at the lowest rank in revenue collection in the state
विकास में महाराजगंज राज्य में पहले स्थान पर
विज्ञापन

गोरखपुर। राजस्व वसूली में गोरखपुर जिला प्रदेश में सबसे निचले पायदान (74वें) पर है। वहीं विकास में गोरखपुर 42 नंबर पर है। महाराजगंज प्रदेश में पहले स्थान पर है। ये आंकड़ा अप्रैल का है।
शासन ने मई में सभी जिलों की समीक्षा बैठक की। बैठक राजस्व वसूली और विकास को लेकर की गई। इसमें जो आंकड़े आए, उसमें गोरखपुर राज्य में सभी जिलों में आखिरी पायदान पर है।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ग्राम विकास अशोक कुमार के अनुसार, राजस्व वसूली में गोरखपुर मार्च में 2025 में 67 रैंक पर था। अप्रैल में यह राज्य में सबसे निचले पायदान में पहुंच गया। रैंक अप्रैल में 74 रही। जबकि महाराजगंज की अप्रैल में रैंक सातवीं, कुशीनगर की 15वीं और देवरिया कि 66वीं रही। विकास के मामले में गोरखपुर मार्च 2025 में 67 पायदान पर था। अप्रैल 2025 में गोरखपुर की रैंक में सुधार हुआ ये राज्य में 42 वें स्थान पर आ गया। महाराजगंज मार्च 2025 में राज्य में नौवीं रैंक पर था। जो अप्रैल 2025 में पहले नंबर में आ गया। कुशीनगर मार्च में 11 नंबर पर था। अप्रैल में इसकी रैंक खराब हुई और ये 37 वें नंबर पर आ गया। देवरिया मार्च में 63वीं रैंक पर था। इसकी रैंक भी खराब हुई और अप्रैल में यह जिला 68 वें स्थान पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed