फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur got two bronze in National Kick Boxing Championship

Gorakhpur News: राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोरखपुर को दो ब्रांज मिले

Fri, 31 May 2024 05:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur got two bronze in National Kick Boxing Championship
गोरखपुर। वाको इंडिया किक बाक्सिंग फेडरेशन की ओर से पुणे में 21 से 26 मई तक आयोजित हुए नेशनल चिल्ड्रेन कैडेट किक बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में यूपी की ओर से खेलते हुए गोरखपुर के दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता। प्वाइंट फाइट इवेंट में दिव्यांश सिंह (63 किलोग्राम भार वर्ग) और लाइट कांटेक्ट इवेंट में सिद्धार्थ पाठक (69 किलोग्राम भार वर्ग) ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

पूरी प्रतियोगिता में गोरखपुर की खुशबू 42 किग्रा भार वर्ग में नौंवी रैंक और अद्विता मिश्रा 47 किग्रा भार वर्ग में पांचवी रैंक पर रहीं। चारों खिलाड़ी अप्रैल 2024 में गाजीपुर में आयोजित हुए स्टेट किक बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर नेशनल चैंपियनशिप में खेलने के लिए चयनित हुए थे। मेडल जीतने पर किक बाॅक्सिंग एसोसिएशन ऑफ गोरखपुर की अध्यक्ष डाॅ. छवी सरकारी, पूर्वांचल नियुद्ध अकादमी के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, ताइक्वांडो प्रशिक्षक लालदेव यादव तथा धीरज गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed