{"_id":"675a930f5bc24d0fef02f4d6","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-festival-bhojpuri-night-will-be-decorated-with-the-notes-of-neelkamal-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-774729-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर महोत्सव : नीलकमल के सुरों से सजेगी भोजपुरी नाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर महोत्सव : नीलकमल के सुरों से सजेगी भोजपुरी नाइट
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव में भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह के सुरों से भोजपुरी नाइट सजेगी। नीलकमल का कार्यक्रम 11 जनवरी की शाम को होगा। हालांकि इस कार्यक्रम पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है। सूत्रों के अनुसार एक सप्ताह के अंदर औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पर्यटन विभाग जुटा हुआ है। महोत्सव में 300 स्टॉल लगाए जाने हैं और पर्यटन विभाग को अभी तक 400 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, 10 से 12 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में होने वाले गोरखपुर महोत्सव में पहले दिन जुबिन नौटियाल व अंतिम दिन ऋचा शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। 20 दिसंबर से कार्यक्रम स्थल पर स्टॅाल लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इस बार लगभग 300 स्टॉल लगाए जाएंगे। महोत्सव में इस बार बड़े स्तर पर पुस्तक लगाया जाएगा।
महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी व स्टॉल लगाने के लिए पर्यटन विभाग को अभी तक 400 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। पर्यटन विभाग आने वाले कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था पर भी काम कर रहा है। भोजपुरी गायक राकेश श्रीवास्तव का कहना है कि नीलकमल सिंह बिहार के रहने वाले हैं यह बहुत ही अच्छे भोजपुरी के गायक हैं, इनका कार्यक्रम 11 जनवरी को होगा। बता दें कि 10 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ पर्यटन मंत्री करेंगे। समापन 12 जनवरी को होगा, इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -