फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur defeated Mirzapur 1-0 in a thrilling match.

Gorakhpur News: गोरखपुर ने रोमांचक मुकाबले में मिर्जापुर को 1-0 से हराया

Wed, 05 Feb 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur defeated Mirzapur 1-0 in a thrilling match.
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट कॉलेज के खेल मैदान में खेल विभाग और उत्तर प्रदेश हॉकी संघ द्वारा आयोजित
यूपी राज्यस्तरीय अंडर-19 महिला हॉकी प्रतियोगिता में खेले गए छह मैच
विज्ञापन

प्रयागराज ने बस्ती, अयोध्या ने बरेली, सहारनपुर ने मुरादाबाद और लखनऊ ने वाराणसी को हराया
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर आयोजित यूपी राज्यस्तरीय अंडर-19 महिला हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को गोरखपुर मंडल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 1-0 से मिर्जापुर को हरा दिया। दूसरे दिन एस्ट्रो टर्फ मैदान पर कुल छह मुकाबले खेले गए। इसमें गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, सहारनपुर और आगरा मंडल ने अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
मंगलवार को पहला मैच प्रयागराज और बस्ती मंडल के बीच खेला गया। इसमें प्रयागराज ने 6-0 से धमाकेदार जीत दर्ज की। प्रयागराज की मानसी ने चार और अर्पिता ने दो गोल किए। दूसरे मैच में गोरखपुर और मिर्जापुर मंडल के मध्य रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। गोरखपुर की सुप्रिया ने मैच में एकमात्र गोल 52वें मिनट में करके टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

तीसरा मैच अयोध्या और बरेली मंडल के बीच खेला गया। अयोध्या ने एकतरफा मुकाबले में 6-0 से जीत दर्ज की। अयोध्या की खुशी ने 7वें, 18वें व 19वें मिनट और ममता ने 35वें मिनट में गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ ने वाराणसी को 12-0 से हराया
चौथा मैच लखनऊ और वाराणसी मंडल के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ ने वाराणसी को 12-0 से हराया। लखनऊ की मनीषा ने पहले, 3वें, 5वें और 6वें, सोनल ने 21वें, 23वें और 47वें, आंचल ने 29वें, 31वें और 32वें मिनट में गोल किए। पांचवां मैच सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के बीच खेला गया। इसमें सहारनपुर ने 4-0 से जीत दर्ज की। सहारनपुर की पायल ने 15वें, 46वें मिनट, श्वेता ने 26वें व 48वें मिनट में गोल किए। छठवां मैच आगरा और अलीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें आगरा ने अलीगढ़ को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल 35वें मिनट में आगरा की बबिता ने किया।

इस अवसर पर ओलंपियन प्रेम माया, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रीता मिश्रा, जिला हॉकी संघ के सचिव माइकल एलेक्जेंडर, अविनाश श्रीवास्तव, एमएस बोहरा, सरिता सिंह, अनवर, मेराज अहमद, बृजेश, रश्मि सिंह, श्रेया सिंह, शबनम, नेहा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed