फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhpur became the winner in Kho-Kho and Maharajganj and Deoria became the winners in Kabaddi

Gorakhpur News: खो-खो में गोरखपुर तो कबड्डी में महराजगंज व देवरिया बना विजेता

Thu, 14 Nov 2024 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhpur became the winner in Kho-Kho and Maharajganj and Deoria became the winners in Kabaddi
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को प्राथमिक स्तर की कबड्डी, खो-खो और लंबी कूद प्रतियोगिताओं में गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज व कुशीनगर के बच्चों ने दमखम दिखाया। खो-खो के बालक वर्ग में गोरखपुर की टीम विजेता व कुशीनगर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में देवरिया विजेता और गोरखपुर की टीम ने उपविजेता होने का गौरव हासिल किया। जबकि कबड्डी के बालक वर्ग में महराजगंज विजेता व देवरिया उप विजेता तथा बालिका वर्ग में देवरिया विजेता व गोरखपुर उप विजेता रही। पुरस्कार वितरण बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन

लंबी कूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में महराजगंज के अभिलेश तथा बालिका वर्ग में कुशीनगर की शालिनी ने बाजी मारी। शाॅट पुट बालक वर्ग में गोरखपुर के आलोक व बालिका वर्ग में गोरखपुर की निक्की, टेबल टेनिस बालक वर्ग में गोरखपुर के अंश व बालिका में गोरखपुर की अंशु प्रथम स्थान हासिल कर विजेता बनीं। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक-बालिका दौड़, कुश्ती, बैडमिंटन, हाकी, क्रिकेट, जूडो, गोला क्षेपण, चक्र क्षेपण, हैंडबाल, बास्केटबाल, लंबी कूद, ऊंची कूद और टेबिल टेनिस, समूहगान और अंत्याक्षरी की प्रतियोगिताएं हुई। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में देवरिया के शिवसागर चौहान, बालिका वर्ग में गोरखपुर की अनामिका, 600 मीटर बालक वर्ग में महराजगंज के अमरेश, बालिका वर्ग में कुशीनगर की अंतिमा तथा बालक वर्ग में महराजगंज के अरविंद ने प्रथम स्थान हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती में 25 किग्रा भार वर्ग में गोरखपुर के पवन, 30-35 किग्रा भार वर्ग में कुशीनगर के जाहिद, 35-40 किग्रा भार वर्ग में गोरखपुर के रमेश, 40-45 किग्रा भार वर्ग में कुशीनगर के प्रिंस तथा 45 किग्रा भार वर्ग में गोरखपुर के यशवीर ने प्रथम स्थान हासिल की। वहीं बालिका वर्ग के 25 किलोग्राम वर्ग में गोरखपुर की शिवांगी, 30-35 किग्रा भार वर्ग में देवरिया की काजल, 35-40 में किग्रा भार वर्ग कुशीनगर की प्रतिमा, 40-45 में कुशीनगर की अनोखी तथा 45 किग्रा भार वर्ग में गोरखपुर की अनुष्का ने प्रथम स्थान हासिल किए। हाकी बालक वर्ग में देवरिया विजेता व कुशीनगर उपविजेता रहा। हाकी बालिका में कुशीनगर विजेता और गोरखपुर उपविजेता रहा। क्रिकेट बालक में महराजगंज तथा देवरिया उप विजेता बना।

इस दौरान एडी बेसिक विनोद कुमार मिश्रा, बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह, नोडल अधिकारी नरेंद्र सिंह, डाॅ. प्रभात राय, रीना सिंह, अकरम परवेज, श्रवण कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed