{"_id":"671052c9116e85cb7204d1d7","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-bandra-special-will-run-on-changed-route-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-718769-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बदले मार्ग से चलेगी गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बदले मार्ग से चलेगी गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से लखनऊ मंडल के मल्हौर-गोमतीनगर स्टेशनों के बीच पुल का स्लैब बदलने के लिए ब्लाॅक कर दिया गया है। इसकी वजह से कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 18 अक्तूबर को चलने वाली 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी बादशाहनगर और ऐशबाग स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
ओखा से 20 अक्तूबर को चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी ऐशबाग एवं बादशाहनगर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। पटना से 22 अक्तूबर को चलने वाली 22345 पटना-गोमतीनगर एक्सप्रेस, गोमतीनगर के स्थान पर उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर देपहर 02.45 बजे पहुंचेगी। गोमतीनगर से 22 अक्तूबर को चलने वाली 22346 गोमतीनगर-पटना एक्सप्रेस, गोमतीनगर के स्थान पर लखनऊ स्टेशन से दोपहर 3.20 बजे चलाई जाएगी।