फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakhdham and Sabarmati Express will run on changed route

Gorakhpur News: बदले मार्ग से चलेगी गोरखधाम और साबरमती एक्सप्रेस

Thu, 15 May 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakhdham and Sabarmati Express will run on changed route
लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण ट्रेनों का होगा मार्ग परिवर्तन
विज्ञापन

गोरखपुर। लखनऊ स्टेशन के प्लेटफॉर्म चार और पांच के फाउंडेशन निर्माण के लिए रेलवे प्रशासन ने यातायात और पावर ब्लॉक लिया है। इस कारण कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इस वजह से गोरखधाम और साबरमती एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 17 मई से नौ जुलाई तक चलने वाली 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशनों पर रुकेगी। बठिंडा से 16 मई से आठ जुलाई तक चलने वाली 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। यह भी लखनऊ की जगह ऐशबाग एवं बादशाहनगर स्टेशनों पर रुकेगी। 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 20 मई से आठ जुलाई तक बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल मार्ग से चलेगी। ये ट्रेन बादशाहनगर, ऐशबाग स्टेशन पर रुकेगी। गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस (19410) 17 मई से नौ जुलाई तक बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल मार्ग से होकर चलेगी। ये ट्रेन बादशाहनगर, ऐशबाग स्टेशन पर रुकेगी। वहीं, मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस (15269) 15 मई से तीन जुलाई को बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल मार्ग से होते हुए जाएगी। ये ट्रेन लखनऊ में न ठहरकर बादशाहनगर, ऐशबाग स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed