फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gorakh Chitra Sadhana will organize film festival on March 8 and 9.

Gorakhpur News: गोरक्ष चित्र साधना आठ व नौ मार्च को आयोजित करेगा फिल्म फेस्टिवल

Sun, 19 Jan 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gorakh Chitra Sadhana will organize film festival on March 8 and 9.
शनिवार को संवाद भवन में संघ के पदाधिकारियों ने पोस्टर का किया विमोचन
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरक्ष चित्र साधना की ओर से आगामी 08-09 मार्च को प्रथम फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख मनोजकांत, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल ने पोस्टर का विमोचन किया। मनोजकांत ने कहा कि फिल्में निरंतर व्यवसाय का अड्डा बनते जा रही हैं। लेकिन, कुछ वर्षो से फिल्मों में गुणवत्तापूर्ण सुधार देखने को मिल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि फिल्मों में अब भारतीय इतिहास में घटित सत्य घटनाओं को भी प्रदर्शित करने का प्रयास अत्यंत ही सुखद है। गोरक्ष चित्र साधना राष्ट्रवादी विचारों को गढ़ने और अधिक प्रभावी बनाने में अत्यंत कारगर सिद्ध होगी। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि गोरक्ष चित्र साधना द्वारा आयोजित फिल्म फेस्टिवल युवाओं को अपनी प्रतिभा को साबित करने के लिए एक स्वतंत्र मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन

गोरक्ष चित्र साधना के अध्यक्ष डॉ. हरिशचंद्र जोशी ने कहा कि हम 25 फरवरी तक फिल्में आमंत्रित कर रहे हैं। जिन्हें 08-09 मार्च को होने वाले फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न वर्गों में 5 लाख तक का पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक प्रमुख सुशील, डॉ. उमेश, डॉ. रुचिका अग्रवाल, डॉ. अमित सिंह श्रीनेत, डॉ. प्रमोद नायक, मानवेंद्र त्रिपाठी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed