{"_id":"680d39b42ecccbf401078c41","slug":"gorakhpur-news-gold-worth-rs-450-lakh-looted-at-gunpoint-from-a-bullion-shop-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-915740-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सराफा की दुकान पर असलहा सटाकर लूटा 4.50 लाख रुपये का सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सराफा की दुकान पर असलहा सटाकर लूटा 4.50 लाख रुपये का सोना
विज्ञापन
झंगहा थाना क्षेत्र के आयुष ज्वेलर्स की दुकान पर सामान खरीदने के बहाने आए थे दो बदमाश
पुलिस की जांच में घटना संदिग्ध मिली, सीसीटीवी कैमरे में भी नहीं दिखे बदमाश
झंगहा (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र की सराफा की दुकान में असलहा सटाकर 4.50 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। सराफा कारोबारी का आरोप है कि ग्राहक बनकर पैदल आए दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर झंगहा थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। अगल-बगल के दुकानदारों को भी लूट की जानकारी नहीं है। सीसीटीवी कैमरे में भी कहीं बदमाश नहीं दिखे हैं।
जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के जयपुर निवासी मनीष वर्मा की झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा कुसम्ही मार्ग पर आयुष ज्वेलर्स नाम से दुकान है। मनीष ने पुलिस को बताया है कि अपराह्न करीब तीन छोटा भाई प्रिंस वर्मा दुकान पर बैठा था। उसी समय दो युवक ज्वेलरी खरीदने आए। दोनों युवकों ने चेन दिखाने के लिए कहा, बताया कि चेन नहीं है। इसके बाद लॉकेट दिखाने को कहा। प्रिंस ने 50 ग्राम से ज्यादा का ओम बना लॉकेट दिखाया। इसकी कीमत करीब 4:50 लाख रुपये है। इस एक बदमाश अपनी जेब में रखने लगा। रुपये मांगने पर उसने असलहा निकाल कर कहा कि जान से मार दूंगा। इसके बाद दोनों पैदल भाग गए। बताया कि कुछ दूर जाकर एक खड़ी बाइक पर सवार होकर वे निकले।
-- -- -- -- --
देर से दी घटना की सूचना
झंगहा पुलिस के मुताबिक, घटना अपराह्न तीन बजे के करीब की है। जबकि सूचना शाम पांच बजे के बाद दी गई है। सराफा कारोबारी बता रहे हैं कि पैदल दोनों बदमाश आए और घटना को अंजाम देकर पैदल चले गए। कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर कोई संदिग्ध नहीं दिखा है। दुकान के सामने एक निजी बैंक का ऑफिस है। शाम हो जाने की वजह से बैंक बंद हो गया था। पुलिस रविवार को बैंक खुलवाकर उसके सीसीटीवी कैमरे खंगालेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कोट-
घटनास्थल की पुलिस ने जांच पड़ताल की है। अभी तक की जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल जांच चल रही है। सराफा कारोबारी से तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी