{"_id":"6872b94e866ece4e8b0fbd04","slug":"gorakhpur-news-gold-medal-will-be-given-in-the-name-of-the-first-vice-chancellor-of-ddu-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1000630-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू के पहले कुलपति के नाम पर दिया जाएगा स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू के पहले कुलपति के नाम पर दिया जाएगा स्वर्ण पदक
विज्ञापन
बीएन झा की पोती लखनऊ विवि की सेवानिवृत्त प्रोफेसर पल्लवी झा की पहल पर मिलेगा मेडल
डीडीयू के हिंदी विभाग की पहले बैच की छात्रा आशा श्रीवास्तव के नाम पर भी स्मृति पदक
इस बार नए पाठ्यक्रमों के करीब दर्जनभर विश्वविद्यालय पदक भी बढ़ रहे
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति भैरवनाथ (बीएन) झा के नाम पर दीक्षांत समारोह में स्मृति पदक दिया जाएगा। एमएड की टॉपर को यह पदक दिया जाएगा। बीएन झा की पोती व लखनऊ विश्वविद्यालय की भौतिकी की रिटायर्ड प्रोफेसर पल्लवी झा के प्रयासों से इस पदक की शुरुआत हुई है। भैरवनाथ झा का कुलपति के रूप में कार्यकाल 11 अप्रैल 1957 से 10 मार्च 1961 तक रहा था।
डीडीयू में दूसरा स्मृति पदक भी इस बार बढ़ा है। दूसरा स्मृति पदक आशा श्रीवास्तव के नाम पर है। आशा श्रीवास्तव डीडीयू के हिंदी विभाग की पहले बैच की छात्रा थीं। उनके पुत्र सुशांत श्रीवास्तव के मुताबिक, वह 1957 में एमए करने वाली मऊ जिले की पहली छात्रा थीं। उनके पुत्रों आईआईटी बीएचयू के प्रो. सुशांत श्रीवास्तव व मध्य प्रदेश सरकार में अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव व पुत्री शिक्षिका पूजा सक्सेना ने मिलकर इस पदक की शुुरुआत की है।
...
मेडल तैयार करने के लिए शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया
डीडीयू में दीक्षांत समारोह की तैयारियों के क्रम में मेडल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार दीक्षांत के मंच से करीब डेढ़ सौ पदक कुलाधिपति के हाथों प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
...
बढ़ रहे करीब 10 से अधिक विश्वविद्यालय पदक
इस बार कई स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों का पहला बैच पासआउट हो रहा है। पुराने भी कुछ स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय पदक नहीं दिए जा रहे थे। उनमें भी विश्वविद्यालय पदक दिए जाएंगे। बीटेक के चार विषयों, होटल मैनेजमेंट, बीएससी व एमएससी कृषि, बीकॉम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस) विषयों में पहली बार विश्वविद्यालय पदक शुरू हो रहे हैं। इस तरह इस बार से स्मृति पदकों की संख्या 87, जबकि विश्वविद्यालय पदकों की संख्या करीब 65 हो जाएगी।
...
वर्जन
इस बार दर्जन भर विश्वविद्यालय पदकों के साथ ही दो स्मृति पदक भी बढ़ रहे हैं। कुल 87 स्मृति पदक हैं। इस दीक्षांत में कोशिश है कि स्मृति पदक के प्रायोजकों को भी समारोह के लिए आमंत्रित किया जाएगा। स्मृति पदक देने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू