{"_id":"68fbe786cca1fe3f93014e62","slug":"gorakhpur-news-godhoiya-three-more-houses-have-developed-cracks-due-to-the-digging-of-the-drain-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1112164-2025-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर गोड़धोइया नाला निर्माण : नाले की खोदाई से अब तीन और मकानों में आईं दरारें, मकान खाली कर...बदला ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर गोड़धोइया नाला निर्माण : नाले की खोदाई से अब तीन और मकानों में आईं दरारें, मकान खाली कर...बदला ठिकाना
Sat, 25 Oct 2025 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:24 AM IST
सार
बशारतपुर पूर्वी के आदित्यपुरी कॉलोनी निवासी लवकुश सिंह, मनोज उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय के मकान की दीवार में दरारें आई हैं। तीनों के मकान नाला से सटे 15 वर्गफीट में ही बचे हैं। नाले से एकदम सटे होने से तीनों मकान डैमेज हो गए। ये लोग अब मकान खाली कर दूसरी जगह पर रह रहे हैं।
विज्ञापन
गोड़धोइया नाले की खोदाई के दौरान मकान में आई दरार।
विस्तार
बरसात बाद गोड़धोइया नाले का निर्माण शुरू हो गया है। जहां पर जगह खाली है वहां टीमें निर्माण कार्य कर रही हैं। बृहस्पतिवार की शाम आदित्यपुरी में खोदाई के दौरान फिर तीन मकानों में दरारें आ गईं। बाद में इन्हें खाली करवाया गया।
विज्ञापन
प्रभावित हिस्से को तोड़ने के दौरान मकान की बीम नहीं काटी गई थी, जिस वजह से ऐसा हुआ। इसके पहले एक जून को बिछिया इलाके में एक मकान का बीम टूटकर नीचे गिर गया था। साथ ही वहां तीन अन्य मकानों में भी दरारें आ गई थीं।
विज्ञापन
बशारतपुर पूर्वी के आदित्यपुरी कॉलोनी निवासी लवकुश सिंह, मनोज उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय के मकान की दीवार में दरारें आई हैं। तीनों के मकान नाला से सटे 15 वर्गफीट में ही बचे हैं। नाले से एकदम सटे होने से तीनों मकान डैमेज हो गए। ये लोग अब मकान खाली कर दूसरी जगह पर रह रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि प्रभावित हिस्से को एक साल पहले ही तोड़ दिया गया था। पांच दिन पहले जेसीबी से खोदाई करने के बाद कार्यदायी संस्था ने लोहे का गर्डर भी लगाया था। उसके बाद भी तीनों मकानों की दीवारें फट गईं। कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों का कहना है कि प्रभावित हिस्से को तोड़ने के दौरान लोगों ने बीम को नहीं कटवाया था। इसी वजह से गहरी खोदाई के दौरान दीवार में दरारें पड़ गईं।
मकान गिरा तो मिलेगा मुआवजा
जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि नाला निर्माण में प्रभावित लोगों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है। निर्माण कार्य के दौरान एहतियात के तौर पर रेड जोन में मकानों को खाली करवाया जा रहा है। इनका मूल्यांकन भी कराया जा रहा है। यदि खोदाई के दौरान मकान गिरता है तो इन्हें उसका मुआवजा दिया जाएगा। निर्माण के दौरान सुरक्षा के सभी उपाय अपनाए जा रहे हैं।