{"_id":"67cca59ac3af73f56803a882","slug":"gorakhpur-news-godhoiya-nala-the-remaining-houses-started-falling-downconstruction-will-be-completed-by-june-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-864337-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोड़धोइया नाला : टूटने लगे बचे हुए मकान...जून तक पूरा होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोड़धोइया नाला : टूटने लगे बचे हुए मकान...जून तक पूरा होगा निर्माण
विज्ञापन
मैत्रीपुरम में लोग तोड़ने लगे प्रभावित हिस्सा, जल्द शुरू होगा काम
4300 मीटर नाला तैयार, 3500 मीटर बाकी, मई तक तैयार हो जाएगी एसटीपी
नाला के दोनों तरफ पड़ रही सीवर लाइन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद गोड़धोइया नाला निर्माण में तेजी आई है। जिन मकानों के न टूटने से काम प्रभावित था, उनके तोड़ने का काम शुरू हो गया है। दूसरी तरफ नाला और एसटीपी के काम में भी तेजी आ गई है। जलनिगम ने इसे जून तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
गोड़धोइया नाला निर्माण की जद में आ रहे मकानों को लाल निशान तक तोड़ना था लेकिन कुछ लोगों ने लालच में आकर कम हिस्सा ही तोड़ा था। इसके बाद जल निगम ने ऐसे मकानों को चिन्हित कर उनकी सूची प्रशासन को उपलब्ध कराई। प्रशासन की ओर से कार्रवाई के बाद अब करीब 60 मकान ही टूटने बाकी हैं। इसमें भी ज्यादातर ने तोड़ना शुरू कर दिया है। शनिवार को मैत्रीपुरम में प्रभावित हिस्सा तोड़ने का काम तेजी से चल रहा था। उधर, जल निगम की टीम घर-घर जाकर प्रभावित हिस्से को तोड़ने की अपील कर रही थी क्योंकि लोगों ने मुआवजा लेने के बाद भी प्रभावित हिस्से को नहीं तोड़ा है।
दोनों तरफ पड़ रही सीवर लाइन
गोड़धोइया नाले का निर्माण कार्य एक अप्रैल 2023 से शुरू हुआ था। योजना के तहत 9.20 किमी लंबाई में नाला का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा 17.94 किलोमीटर लंबाई में इंटरसेप्टिंग सीवर लाइन डाली जानी है। नाले के लिए 18 मीटर चौड़ाई तक मकानों में निशान लगाए गए हैं। इसमें करीब नौ मीटर में नाला है। दोनों तरफ आधा मीटर की दीवार रहेगी। नाले के दोनों तरफ चार मीटर जगह में सीवर लाइन बिछेगी। इसके ऊपर चलने के लिए सड़क बनाई जाएगी। करीब 4300 मीटर तक नाला निर्माण लगभग पूरा हो गया है। 3500 मीटर में काम बाकी है। इसमें भी 1000 मीटर में काम शुरू है। जहां नाला निर्माण पूरा है वहां पर सीवर लाइन का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
-
मई तक तैयार हो जाएगी एसटीपी
नाले के लिए 38 एमएलडी का एक एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) और 61 एमएलडी का एमपीएस (मेन पंपिंग स्टेशन) का निर्माण किया जा रहा है। दूसरी ओर रेलवे कॉलोनी के पीछे एसटीपी का काम काफी हद तक पूरा हो गया है। इसे मई तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।
-
कोट...
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। निर्माण में कुछ माकन बाधा बन रहे थे जिसे लोगों ने मुआवजा लेने के बाद भी नहीं तोड़ा। उन्हें प्रभावित हिस्से को तोड़ने की अपील की जा रही है। जून तक नाला निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- पंकज कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय