{"_id":"67eeded54713fa6d46051bba","slug":"gorakhpur-news-gis-notice-of-increased-property-tax-will-be-sent-to-the-homes-of-15-thousand-people-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-890600-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीआईएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीआईएस
विज्ञापन
जीआईएस : बढ़ गया संपत्ति कर... 15 हजार लोगों के घर जाएगा नोटिस
15 हजार नोटिस वितरित कर आपत्तियों का निस्तारण करेगा नगर निगम
दो नए वार्डों में 16 हजार संपत्तियां चिह्नित, हो रही टैक्स की गणना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 100 करोड़ से ऊपर की वसूली से उत्साहित नगर निगम अब नए वित्तीय वर्ष में इसे और बढ़ाने में जुट गया है। जीआईएस सर्वे पूरा हो चुका है, लेकिन 15,000 नोटिस वितरित नहीं किए जा सके हैं। 10 अप्रैल तक 15 हजार लोगों को बढ़े संपत्ति कर का नोटिस दिया जाएगा। साथ ही इसी माह बिल भी तैयार करने की योजना पर नगर निगम काम कर रहा है, ताकि जल्दी से भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, शहर में 1.60 लाख मकान चिह्नित हैं। निगम की ओर से 68 वार्डों के मकानों का जीआईएस सर्वे पूरा किया जा चुका है। हालांकि सर्वे के आधार पर निगम की ओर से पिछले करीब चार साल से नोटिस दिया जा रहा है। निकाय चुनाव के कुछ समय पहले 2022 में नोटिस देने का काम बंद कर दिया गया था। अब फिर से इसमें तेजी आ गई है। निगम की ओर से 68 वार्डों का सर्वे पूरा करने के बाद कुल 1.37 लाख लोगों को नोटिस देने का काम शुरू कर दिया गया है।
इनमें नगर निगम क्षेत्र में बने नए मकान के अलावा ऐसे मकान शामिल हैं, जिनके कर में क्षेत्रफल के आधार पर 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने की वजह से कर विभाग की पूरी टीम वसूली में लग गई, जिसकी वजह से 15 हजार नोटिस वितरित नहीं हो पाए। अब निगम उन्हें वितरित कर आपत्तियों का निस्तारण करेगा, ताकि बिल भेजकर भुगतान भी कराया जाए।
विज्ञापन
नए वार्डों में 16 हजार संपत्तियां चिह्नित
नगर निगम में शामिल 10 नए वार्डों में सर्वे का काम चल रहा है। खोराबार और हरिसेवकपुर में सर्वेक्षण एवं जियो टैग का काम लगभग पूरा हो चुका है। इन दोनाें वार्डों में करीब 16 हजार संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। नगर निगम इनके टैक्स की गणना कर जल्द प्रकाशन कराएगा। नए वार्डों में वित्तीय वर्ष 2024-25 से ही वसूली होनी है।
वर्जनजीआईएस सर्वे के करीब 15 हजार नोटिस वितरित नहीं हुए थे। इन्हें एक हफ्ते में वितरित कर दिया जाएगा। साथ ही अप्रैल में भी सभी बिल तैयार कर लिए जाएंगे। नए दो वार्डों में सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इनके टैक्स की गणना की जा रही है।
- विनय कुमार राय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम