फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Girls missing from Sahjanwan found in Delhi

Gorakhpur News: सहजनवां से लापता किशोरियां दिल्ली में मिली

Mon, 23 Dec 2024 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Girls missing from Sahjanwan found in Delhi
सहजनवां। मेहरू कुंडल गांव की दो किशोरी शनिवार को दिन में लापता हो गई। शाम तक किशोरियां घर नहीं पहुंची तब परिजन परेशान होकर ढूंढना शुरू किए। रविवार को सहजनवां थाने में जाकर सूचना दी। इसी बीच एक किशोरी ने अपनी मां के पास कॉल कर बताया कि वह दोनों दिल्ली में हैं। उन्हें घर वापस लाने परिजन दिल्ली रवाना हो गए। एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया है कि दिल्ली जीआरपी को किशोरियां मिली हैं। किशोरियों को उनके दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदार को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सहजनवां के मेहरूकुंडल निवासी संतोष शर्मा की 14 वर्षीय बेटी शनिवार को बकरी चराने गई थी। गांव की ही नरसिंह की कक्षा सात में पढ़ने वाली 13 वर्ष की बेटी निजी विद्यालय में पढ़ने निकली थी। दोनों ही किशोरियों के देर शाम घर नहीं पहुंचने पर उनके परिजन परेशान होकर खोजबीन शुरू किए। रविवार को एक किशोरी ने कॉल कर अपनी मां को सारी बात बताई। उसने बताया कि एक महिला से मोबाइल मांगकर कॉल किया है। हम दोनों लोग दिल्ली में हैं। जो उनको लेकर यहां तक आया था, वह भाग गया है। सहजनवां थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों किशोरी नाराज होकर दिल्ली गईं थीं। परिजन उन्हें वापस लाने गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed