फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Girl dies after being given wrong medicine, family members create ruckus

Gorakhpur News: गलत दवा देने से बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 14 May 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Girl dies after being given wrong medicine, family members create ruckus
पीपीगंज कस्बे के एक निजी हॉस्पिटल में हुई घटना
विज्ञापन




पीपीगंज कस्बे का मामला, पुलिस कर रही जांच पड़ताल

गोरखपुर। पीपीगंज स्थित निजी हॉस्पिटल में मंगलवार को 18 माह की बच्ची लक्ष्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही और गलत दवा पिलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने डॉक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

महराजगंज जिले के मुजुरी निवासी जयहिंद पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बेटी लक्ष्मी (18) को इलाज के लिए मंगलवार को अपराह्न तीन बजे पीपीगंज चौराहे पर स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। आरोप है कि डॉक्टर ने बच्ची के इलाज में लापरवाही करते हुए एक दवा पिलाई, जिसके बाद रात करीब आठ बजे बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जम कर हंगामा किया है। पीपीगंज थानाध्यक्ष पीडी सिंह ने बताया कि परिजन जिस अस्पताल पर हंगामा कर रहे थे, वहां उन्होंने सोमवार को इलाज कराया था। फिर कहीं और इलाज कराने लगे। हालत बिगड़ने पर एक अन्य अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फिर पहले वाले अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे। प्रकरण की जांच की जा रही साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


…......



बोले डॉक्टर....

हॉस्पिटल के डाॅ. अरशद जमाल का कहना है कि बच्चे का हीमोग्लोबिन कम था, जिसके कारण उसे खून चढ़ाने की बात परिजनों से कही गई थी लेकिन वे यह बात सुनकर घबरा गए। बच्ची का प्राथमिकी इलाज करवाकर उसे किसी अन्य डॉक्टर के पास लेकर गए। वहां हालत बिगड़ गई तो फिर वे वापस आकर गलत आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed