फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gift of love on New Year...market ready

Gorakhpur News: नए साल पर प्यार का उपहार...बाजार तैयार

Sun, 29 Dec 2024 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gift of love on New Year...market ready
गोरखपुर। दो दिन और.. फिर हर तरफ नए साल की धूम होगी। इस उल्लास के बीच इस विशेष दिन को और भी यादगार बनाने, अपने िप्रयजनों को खास महसूस कराने के लिए उपहार देने का प्रचलन है। बाजार इसके लिए तैयार है और तरह-तरह के गिफ्ट आइटम से दुकानें सज चुकी हैं। लोग भी उत्साह के साथ खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गहने, कपड़े, मोबाइल और इलेक्ट्रानिक गैजेट के साथ सजावटी सामान की ज्यादा डिमांड है। गोलघर के बलदेव प्लाजा में गिफ्ट की दुकान चलाने वाले तरुण साहनी ने बताया कि इस बार क्रिस्टलाइज फोटो फ्रेम की ज्यादा डिमांड है। यह बाजार में नया आया है, पर लोगों की पहली पसंद बन गया है। साइज के अनुसार इसकी कीमत 800 से लेकर तीन हजार रुपये तक है। इसके अलावा विंड चाइम्स, लॉफिंग बुद्धा की मूर्तियों की भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। विंड चाइम्स की कीमत 500 से 800 तक है, जबकि लाफिंग बुद्धा की मूर्तियां 200 रुपये से शुरू हैं। विशेष रूप से डिजाइन की गई टी-शर्ट भी लोग गिफ्ट में देने के लिए खरीद रहे हैं। यह चार सौ से पांच सौ रुपये में ही उपलब्ध है।
विज्ञापन

विजय रोड पर गिफ्ट की दुकान चलाने वाले राज ने बताया कि उनके यहां टेराकोटा के गहनों की ज्यादा डिमांड है। नेकलेस और ईयररिंग लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसका एक सेट 600 रुपये से 1200 रुपये तक में आ जाता है। इसके अलावा अन्य गिफ्ट आइटम की भी लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट--
नए साल पर दोस्तों को गिफ्ट देने के लिए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति खरीदी है। कहते हैं कि यह गिफ्ट देने से पानेवाले की जिंदगी में खुशियां आती हैं। ऐसे में इससे अच्छा क्या गिफ्ट हो सकता है। यह मेरा भी फेवरेट है।

अंकिता, ग्राहक
---
नए साल पर बहन के लिए गिफ्ट लेने आई थी। इस बार दुकानों पर क्रिस्टलाइज्ड फ्रेम दिखे, जो बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। लेने तो कुछ और आई थी पर इसे देखने के बाद यही खरीदने का फैसला किया।
मुस्कान, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed