{"_id":"6907bef5b75c0d1b670621d1","slug":"gorakhpur-news-gida-state-level-trade-fair-to-be-organised-on-foundation-day-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1122059-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीडा : स्थापना दिवस पर लगेगा प्रदेश स्तरीय व्यापार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीडा : स्थापना दिवस पर लगेगा प्रदेश स्तरीय व्यापार मेला
विज्ञापन
सभी जिलों से ओडीओपी व अन्य विशिष्ट उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई विशिष्ट लोग रहेंगे मौजूद
गोरखपुर। गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) अपने स्थापना दिवस 30 नवंबर को प्रदेश स्तरीय व्यापार मेले का आयोजन करेगा। मेले में प्रदेश के सभी जिलों से वन डिस्टिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के तहत चुने गए विशिष्ट उत्पादों के साथ अन्य पारंपरिक और नवीन औद्योगिक उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ उद्योग विभाग, एमएसएमई और गीडा से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां निवेशकों को प्रदेश की औद्योगिक नीतियों से अवगत कराएंगे और गोरखपुर को पूर्वांचल के औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा भी साझा करेंगे।
गीडा के एसीईओ रामप्रकाश ने बताया कि मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। मेले में स्थानीय उद्यमियों के लिए अलग से स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले का उद्देश्य प्रदेश के उद्यमियों, कारीगरों और निवेशकों को एक साझा मंच प्रदान करना है। ताकि वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर सकें और नए व्यापारिक अवसर तलाश सकें। इसके साथ ही निवेश, तकनीकी सहयोग और विपणन के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा। यह मेला पूर्वांचल में औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।