फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: GIDA sought production certificates from 902 companies

Gorakhpur News: गीडा ने 902 कंपनियों से मांगे उत्पादनरत के सर्टिफिकेट

Wed, 09 Apr 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: GIDA sought production certificates from 902 companies
शासन के निर्देश पर मांगी गई रिपोर्ट, फैक्टरी मालिक अब जुटा रहे इससे संबंधित रिकाॅर्ड
विज्ञापन

गोरखपुर। गीडा प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र की 902 फैक्टरियों से उत्पादनरत होने का प्रमाण मांगा है। प्रमाण नहीं होने पर इन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इस आदेश के बाद उद्यमी अपने दस्तावेज एकत्रित करने में लगे हैं।
गीडा प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों की रिपोर्ट तैयार की है। अब तक 1034 भूखंडों का आवंटन किया गया है। इसमें से केवल 127 फैक्टरियों के पास ही उत्पादनरत का सर्टिफिकेट है। 902 औद्योगिक इकाइयां ऐसी हैं, जिन्हें उत्पादनरत नहीं होने वाले उद्योगों की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


चेंबर आफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि गीडा प्रशासन की ओर से उत्पादनरत संबंधी पांच तरह के प्रमाणपत्र मांगे गए हैं। उद्यमियों को सारे प्रमाणपत्र एकत्रित करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीईओ गीडा अनुज मलिक ने बताया कि शासन स्तर पर औद्योगिक स्थिति के संबंध मॉनिटरिंग की जा रही है। गीडा के 902 उद्योग उत्पादनरत श्रेणी में नहीं हैं। इनकी लिस्ट जारी की गई है। इन सभी औद्योगिक इकाइयों को उत्पादनरत संबंधी प्रमाणपत्र जमा करना है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed