फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: GIDA police arrested absconding history sheeter Santosh Yadav

Gorakhpur News: फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर संतोष यादव को गीडा पुलिस ने दबोचा

Thu, 20 Mar 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: GIDA police arrested absconding history sheeter Santosh Yadav
हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, एनडीपीसी, धोखाधड़ी समेत 17 से अधिक मामले हैं दर्ज
विज्ञापन

गोरखपुर। अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में फरार चल रहा एक हिस्ट्रीशीटर गीडा थाने की पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस हिस्ट्रीशीटर संतोष यादव की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई में जुट गई है।
गीडा पुलिस ने रंगदारी, गाली-गलौज, अवैध हथियारों से जानलेवा हमले और वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में फरार चल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर संतोष यादव को धर दबोचा। एसएसपी के निर्देश पर गीडा थाना प्रभारी आईपीएस आशना चौधरी, निरीक्षक विजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी पिपरौली कमलेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुशवाहा और पंकज कन्नौजिया की टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर संतोष यादव कही भागने की फिराक में था। इसी बीच पुलिस पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। बड़हलगंज के महुनिया सराय निवासी संतोष यादव पर हत्या का प्रयास, रंगदारी और एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके विरुद्ध करीब 17 से अधिक मामले दर्ज हैं। आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि शातिर अपराधी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed