{"_id":"6906739e7db10c842b043367","slug":"gorakhpur-news-gida-allotment-for-flattened-factory-will-start-in-december-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1120983-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीडा : फ्लैटेड फैक्टरी के लिए दिसंबर में शुरू होगा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीडा : फ्लैटेड फैक्टरी के लिए दिसंबर में शुरू होगा आवंटन
विज्ञापन
80 उद्यमी लगाएंगे उद्योग, दो हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
गोरखपुर। गीडा में बन रही फ्लैटेड फैक्टरी का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि यह परियोजना अगले माह तक पूरी तरह तैयार हो जाएगी। दिसंबर में रेडीमेड गारमेंट उद्यमियों को फ्लैट आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। गीडा प्रशासन इसके पहले चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज और लघु उद्योग भारती के उद्यमियों से बैठक कर फ्लैट की दर तय करेगा। आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री के हाथों फैक्टरी का उद्घाटन कराने की योजना है।
करीब 42 करोड़ 36 लाख रुपये से सेक्टर-13 में बनाई जा रही फैक्टरी 30 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में चार मंजिला इमारत के रूप में तैयार हो रही है। इसमें 80 औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इसमें ‘प्लग एंड प्ले’ सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उद्यमी मशीनें और कच्चा माल लाकर सीधे अपना उत्पादन कार्य शुरू कर सकेंगे।
फैक्टरी में प्रदर्शनी हॉल, मार्केटिंग आउटलेट, महिला कर्मियों के बच्चों के लिए कक्ष, अग्निशमन यंत्र और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग लिफ्ट की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन इकाइयों के संचालन से करीब 2000 लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस परियोजना का निर्माण कार्य जुलाई 2023 में शुरू हुआ था और 15 माह में पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन निर्माण में देरी होने पर गीडा प्रशासन ने एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। कोर्ट से स्टे मिलने के बाद वही एजेंसी अब कार्य को पूरा कर रही है।
--
कोट
फ्लैटेड फैक्टरी का निर्माण अंतिम चरण में है। दिसंबर में आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद उद्घाटन कराया जाएगा।
- रामप्रकाश, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गीडा