{"_id":"68224e00b3d5eb39d00aef76","slug":"gorakhpur-news-gharaati-and-baraati-clashed-over-dancing-groom-ran-away-from-the-wedding-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-933756-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डांस करने को लेकर भिड़े घराती-बराती, 'दूल्हा' हुआ लापता- जानिए फिर कैसे पूरे हुए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डांस करने को लेकर भिड़े घराती-बराती, 'दूल्हा' हुआ लापता- जानिए फिर कैसे पूरे हुए फेरे
Tue, 13 May 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:07 AM IST
सार
विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हा आक्रोशित हो गया। वह शादी छोड़कर जाने की जिद पर अड़ गया। इसके बाद वाहन बुलाकर घर के लिए निकल पड़ा। लोगों ने उसे मनाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी नहीं सुनी। इसके बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई प्रवीण कश्यप पुलिसकर्मियों के साथ दूल्हे के घर पहुंचे। इसके बाद दूल्हे को संतकबीरनगर से मनाकर वापस लाए।
विज्ञापन
नाराज दुल्हे को लेकर दुल्हन के घर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरपुर बुदहट। क्षेत्र के भदेसरी गांव में शनिवार रात डांस को लेकर बरातियों और घरातियों में कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में संतकबीरनगर जिले से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा घर लौट गया। जानकारी पुलिस को हुई तो एसआई प्रवीण कश्यप ने मामले में पहल की। उन्होंने दूल्हे को वापस लाकर खुद के नेतृत्व में शादी संपन्न कराई और दुल्हन को विदा कराया।
विज्ञापन
क्षेत्र के भदेसरी गांव में रविवार रात एक गांव में बरात आई थी। बरात अभी दरवाजे पर पहुंची थी कि डांस करने को लेकर बराती और घराती भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हा आक्रोशित हो गया। वह शादी छोड़कर जाने की जिद पर अड़ गया। इसके बाद वाहन बुलाकर घर के लिए निकल पड़ा।
विज्ञापन
लोगों ने उसे मनाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी नहीं सुनी। इसके बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई प्रवीण कश्यप पुलिसकर्मियों के साथ दूल्हे के घर पहुंचे। इसके बाद दूल्हे को संतकबीरनगर से मनाकर वापस लाए। फिर अपनी देखरेख में शादी संपन्न कराई और दुल्हन को विदा कराया। पुलिस की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग हरपुर बुदहट पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन