फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Get treatment for sick family members without worry, government will provide full help

Gorakhpur News: बीमार परिजनों का बेफिक्र होकर कराएं इलाज, सरकार करेगी पूरी मदद

Thu, 19 Jun 2025 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Get treatment for sick family members without worry, government will provide full help
जनता दर्शन: इलाज के लिए मदद मांगने आए लोगों को मुख्यमंत्री योगी ने किया आश्वस्त
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में 200 लोगों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने समस्याएं सुनीं
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि वे बिना चिंता किए अपने परिजनों का अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं। सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं हैं और उन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके एस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

बारिश को देखते हुए जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पारिवारिक मामलों में दोनों पक्ष को एक साथ बैठाकर कराएं समाधान
जनता दर्शन में आए जमीन संबंधी विवाद के मामलों के निस्तारण में विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश सीएम ने दिए। सीएम ने कहा कि पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए। एकसाथ बातचीत करने पर भी कई मामले हल हो जाते हैं और उस पर दोनों पक्ष संतुष्ट भी रहते हैं। लेकिन, यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed