फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Get the problems resolved, get justice for the victims

Gorakhpur News: समस्याओं का निदान कराएं, पीड़ितों को न्याय दिलाएं

Mon, 17 Mar 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Get the problems resolved, get justice for the victims
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं 150 लोगों की समस्याएं
विज्ञापन


इलाज के लिए पहुंचे लोगों को दिलाया विश्वास, कहा, रुपये की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ सभागार में जनता दर्शन के दौरान 150 से अधिक लोगों की शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने सभी से उनकी समस्या पूछकर निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी की समस्याओं का निदान कराएं और पीड़ितों को न्याय दिलाएं। सीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराएगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सबका विश्वास, सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि जरूरतमंदों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं और उन्हें विकास से जोड़ें। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। रुपये की कमी से इलाज नहीं रुकेगा। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed