{"_id":"673fa80e1f0ad51e930778b5","slug":"gorakhpur-news-general-coaches-will-be-increased-in-19-trains-including-gorakhdham-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-755087-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखधाम समेत 19 ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे जनरल कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखधाम समेत 19 ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे जनरल कोच
Fri, 22 Nov 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रमुख ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाने के लिए कोच कंपोजिशन बदलने पर विचार हो रहा है। नई व्यवस्था के अनुसार चार जनरल और छह स्लीपर कोच के अलावा बाकी कोच एसी के रहेंगे। एनईआर के गोरखधाम समेत 19 ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाई जानी है। अभी लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में दो जनरल कोच चल रहे हैं। बदली व्यवस्था के अनुसार चार कोच हो जाएंगे। लगन और त्योहार में ट्रेनों में भीड़ अत्यधिक बढ़ जाती है। आरक्षित कोच में सीट नहीं मिल पाती है तो लोग जनरल कोच में यात्रा करने पहुंचते हैं। इससे जनरल बोगियों में इस कदर भीड़ हो जाती है कि अंदर पहुंचा तो दूर यात्री हिल भी नहीं पाते। टॉयलेट तक में यात्री सवार हो जाते हैं। ऐसे में दो जीएस कोच बढ़ाने से जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। भीड़ पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन