{"_id":"679e8b0ea737c302f3053cf0","slug":"gorakhpur-news-geeta-press-two-machines-will-arrive-this-month-publishing-capacity-will-increase-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-827250-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता प्रेस : इसी माह आएंगी दो मशीनें, प्रकाशन क्षमता बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता प्रेस : इसी माह आएंगी दो मशीनें, प्रकाशन क्षमता बढ़ेगी
विज्ञापन
इटली से सिलाई मशीन और बेंगलुरू से आ रही गैदरिंग मशीन
गोरखपुर। गीताप्रेस में प्रकाशन क्षमता बढ़ाने के लिए इस महीने दो प्रमुख मशीनें लाई जा रही हैं। इनमें इटली से सिलाई मशीन और बेंगलूरू से गैदरिंग मशीन शामिल हैं। सिलाई मशीन की कीमत दो करोड़ रुपये है, जो मुंबई पहुंच चुकी है। इससे धार्मिक पुस्तकों की सजिल्द (हार्ड बाउंड) बाइंडिंग में तेजी आएगी।
दूसरी गैदरिंग मशीन है, इसकी कीमत एक करोड़ रुपये है। पुस्तकों के पन्नों को एकत्र करने का काम करेगी। वर्तमान में यह कार्य 30 कर्मचारी करते हैं, लेकिन यह मशीन सिर्फ छह व सात लोगों की मदद से 30 लोगों का काम कर सकेगी। अन्य कर्मचारियों को दूसरे कार्यों में लगाया जाएगा, जिससे पुस्तकों की उत्पादन प्रक्रिया और तेज होगी।
गीताप्रेस के प्रबंधक लालमणि तिवारी ने बताया कि गीता प्रेस ने जनवरी 2025 में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इस महीने 670 टन पेपर पर धार्मिक ग्रंथों की छपाई की गई, जो किसी भी महीने में अब तक की सबसे अधिक छपाई है। साथ ही गीता प्रेस ने 15 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री का नया रिकॉर्ड भी कायम किया। बताया कि गीता प्रेस लगातार अपने संसाधनों और स्थान का विस्तार कर रहा है ताकि पाठकों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाली धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध कराई जा सकें।