{"_id":"66f4ac359b41253ce70a0fc7","slug":"gorakhpur-news-geeta-press-demand-for-durga-saptashati-in-navratri-three-and-a-half-lakh-copies-sold-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-696190-2024-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गीता प्रेस: नवरात्र में दुर्गा सप्तशती की बढ़ गई मांग, साढ़े तीन लाख प्रतियां बिकीं-भिन्न भाषाओं में छपती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता प्रेस: नवरात्र में दुर्गा सप्तशती की बढ़ गई मांग, साढ़े तीन लाख प्रतियां बिकीं-भिन्न भाषाओं में छपती है
Thu, 26 Sep 2024 10:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 26 Sep 2024 10:38 AM IST
विज्ञापन
दुर्गा सप्तशती श्लोक
- फोटो : अमरउजाला
इस बार शारदीय नवरात्र तीन अक्टूबर से शुरू हो रहा है। माता दुर्गा की पूजा-अर्चना और पाठ करने के लिए गीता प्रेस में विभिन्न भाषाओं में छपने वाली दुर्गा सप्तशती धार्मिक पुस्तक की ज्यादा मांग है।
विज्ञापन
गीता प्रेस में अभी तक इस पुस्तक की हिंदी और संस्कृत भाषा में 4,44,000 प्रतियों की छपाई हो चुकी है। इसमें से साढ़े तीन लाख प्रतियां बिक गईं हैं।
गीता प्रेस की दुर्गा सप्तशती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गीता प्रेस के अधिकारियाें ने बताया कि हर वर्ष नवरात्र पर इस पुस्तक की छपाई की जाती है। नौ भाषाओं में 16 प्रकार की पुस्तक की कुल 4,83,000 प्रतियों का प्रकाशन दो महीनों से हो रहा है। अभी भी 39,000 प्रतियों का प्रकाशन अन्य भाषाओं में करना बाकी है जो देश के अन्य हिस्सों में जाएंगी।
अधिकारियों ने बताया कि इस बार दुर्गा सप्तशती धार्मिक पुस्तक नेपाल नहीं जा रही है क्योंकि पिछले वर्ष ही नेपाली भाषा में अधिक संख्या में पुस्तक प्रकाशित कर नेपाल ज्यादा भेज दिया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि इस बार दुर्गा सप्तशती धार्मिक पुस्तक नेपाल नहीं जा रही है क्योंकि पिछले वर्ष ही नेपाली भाषा में अधिक संख्या में पुस्तक प्रकाशित कर नेपाल ज्यादा भेज दिया गया था।