{"_id":"68fe83a89f0f755bf10c3294","slug":"gorakhpur-news-gautam-and-pratigya-won-the-800-meter-race-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-1114052-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 800 मीटर दौड़ में गौतम और प्रतिज्ञा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 800 मीटर दौड़ में गौतम और प्रतिज्ञा ने मारी बाजी
विज्ञापन
दो दिवसीय मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की हुई शुरूआत
प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं 400 से अधिक खिलाड़ी
गोरखपुर। 69वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडल स्तरीय दो दिवसीय एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में हुआ। प्रतियोगिता में देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर और गोरखपुर के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में गोरखपुर के गौतम और बालिका वर्ग में गोरखपुर की प्रतिज्ञा पन्ना विजेता रहीं।
हैमर थ्रो में गोरखपुर की अनु, ऊंची कूद में कृति, और गोला थ्रो (बालक वर्ग) में रितेश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका दौड़ में महराजगंज की कविता गुप्ता, बालक वर्ग में गोरखपुर के आर्यन यादव, 1500 मीटर बालक वर्ग में गोरखपुर के मोहित चौहान और 1500 मीटर बालिका वर्ग में कुशीनगर की आंचल राय विजेता बनीं। जूनियर वर्ग में ऊंची कूद में देवरिया के अंकित प्रजापति, हैमर थ्रो में गोरखपुर की अनुष्का, 100 मीटर बालिका दौड़ में गोरखपुर की सृष्टि मौर्य, 800 मीटर बालिका दौड़ में आनिमा झोरा, 100 मीटर बालक वर्ग में कुशीनगर के महताब, 800 मीटर बालक वर्ग में गोरखपुर के निर्भय यादव और गोला थ्रो में पायल विजेता रहीं। 1500 मीटर बालक वर्ग में निर्भय यादव, गोला थ्रो में प्रसिद्ध नाथ और ऊंची कूद में अजय ने जीत दर्ज की।
सब-जूनियर वर्ग में 100 मीटर बालिका वर्ग में गोरखपुर की रेजिना, 600 मीटर बालक वर्ग में अनुज सिंह यादव, 100 मीटर बालक वर्ग में महराजगंज के अभिषेक राय, ऊंची कूद बालक वर्ग में गोरखपुर के विनीत कुमार और गोला थ्रो बालिका वर्ग में गोरखपुर की जया यादव विजेता बनीं।
विज्ञापन
इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक (सप्तम मंडल) सतीश सिंह ने किया। विद्यालय के प्रबंधक मनकेश्वर नाथ पांडेय व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन विवेकानंद मिश्र और पीएन सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह, डॉ. अरुण सिंह, अजय पांडेय, गिरिजेश पांडेय, दीनदयाल, डॉ. अरुणेंद्र राय, संतोष सिंह, अभय प्रताप सिंह, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।