{"_id":"67ddbe451125acc5c90b8981","slug":"gorakhpur-news-gangsters-on-the-gang-including-the-accused-cattle-smuggler-who-fired-in-civil-lines-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-876740-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिविल लाइंस में फायरिंग करने वाले आरोपी पशु तस्कर समेत गिरोह पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिविल लाइंस में फायरिंग करने वाले आरोपी पशु तस्कर समेत गिरोह पर गैंगस्टर
विज्ञापन
घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर किए थे फायरिंग, कैंट पुलिस ने किया था गिरफ्तार
पिपराइच के अलावा गीडा थाने में चार गो-तस्करों पर गैंगस्टर का केस
गोरखपुर। दिसंबर माह में सिविल लाइंस इलाके में फायरिंग कर पशु चोरी व दहशत फैलाने वाले गो तस्करों व उनके गिरोह पर पिपराइच पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गिरोह का सरगना पिपराइच के जंगल धूसड़ का निवासी सूरज चौहान है। जबकि, बिहार के बगहा के धनहा थाना क्षेत्र के दहवा निवासी अमन कुमार शुक्ला, हरसेवकपुर निवासी अनूप यादव और शोलू यादव उर्फ सोनू यादव उर्फ विरेंद्र यादव को सदस्य (गुर्गा) बनाया गया है।
उधर, गीडा पुलिस ने भी चार गो तस्करों समेत गिरोह पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर किया है। गीडा थाने में मुजफ्फरनगर के बघारा निवासी सिद्दू उर्फ सीटू, श्रावस्ती के हरदत्तनगर निवासी सलीम, यहीं के कमलू और सुल्तानपुर के मियांगज मनियारपुर निवासी इस्तखार पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक, 19 दिसंबर की रात सीतापुर आई हाॅस्पिटल व एसपी उत्तरी के आवास की तरफ जाने वाली गली के बीच में अशोक यादव के मकान से तस्कर दो गोवंश उठा ले गए थे। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दिया और भाग गए थे। इसके बाद कई दिनों तक पुलिस ने तस्करों की घेराबंदी की थी। बाद में आरोपी पकड़कर कैंट थाने से जेल भिजवाए गए थे। अब पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। उधर, गीडा में बीते दिनों पुलिस ने 30 पशुओं को तस्करी कर सहजनवां से कुशीनगर के रास्ते बिहार ले जाने के लिए निकले ट्रक को पकड़ा था। अब आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
.....
सरगना पर दर्ज हैं 33 केस
गिरोह के सरगना सूरज चौहान पर गोरखपुर के पिपराइच, शाहपुर, गुलरिहा और कैंट सहित अन्य थानों में कुल 33 केस दर्ज हैं। इसमें गो तस्करी के अलावा आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश के मामले में शामिल हैं। अमन कुमार शुक्ला पर चार, अनूप यादव पर 16 केस दर्ज हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
कोट-
गो तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। दो गिरोह पर गीडा और पिपराइच थाने में गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। अब अवैध संपत्ति भी चिह्नित कराई जा रही है।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी