फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gangster with a reward of 25 thousand rupees, cattle smuggler Shahrukh arrested in Khorabar

Gorakhpur News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर, पशु तस्कर शाहरुख खोराबार में गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gangster with a reward of 25 thousand rupees, cattle smuggler Shahrukh arrested in Khorabar
संभल जिले के नक्खास थाना के बल्ला की पुलिया का रहने वाला है शाहरुख
विज्ञापन

गोरखपुर। पशु तस्करों की धरपकड़ में जुटी पुलिस ने रविवार को 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर और पशु तस्कर शाहरुख को खोराबार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। शाहरुख संभल जिले के नक्खास थाना क्षेत्र के बलला की पुलिया का रहने वाला है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, शाहरुख पर उन्नाव और फतेहपुर जिलों में भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से पशु तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था और कई थानों में वांछित था। खोराबार थाने में शाहरुख पर गो-तस्करी का केस दर्ज था। इसके बाद उस पर गैंगस्टर एक्ट में भी केस दर्ज किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि शाहरुख खोराबार इलाके में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी शाहरुख को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को इनामी पशु तस्कर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया, न्यायालय के समक्ष उसे पेश किया गया जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed