फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gangster will be charged against those accused of gang rape of teenage girls, outpost incharge suspended

Gorakhpur News: किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर, चौकी इंचार्ज निलंबित

Thu, 16 Jan 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gangster will be charged against those accused of gang rape of teenage girls, outpost incharge suspended
हुक्का बार में किशोरियों को ब्लैकमेल करने के आरोपियों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

सात साल से हुक्का बार के धंधे में लिप्त है आरोपी अनिरुद्ध ओझा
गोरखपुर। शाहपुर गीता वाटिका के पास हुक्का बार चलाने और किशोरियों को फंसाने वाले गिरोह पर गैंगस्टर लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरोह में सरगना अनिरूद्ध ओझा, अनुराग सिंह, आदित्य मौर्या, निखिल सिंह, प्रियांशु, अनिरुद्ध के जीजा कौस्तुभ मणि और रेशमा खान का नाम शामिल किया गया है। वहीं इस मामले में असुरन चौकी इंचार्ज विकास सिंह को निलंबित कर दिया है।
पुलिस के अनुसार गिरोह के सरगना अनिरुद्ध ओझा, अनुराग सिंह, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भिजवा दिया गया है। इसमे एक आरोपी दिव्यांशु को पहले ही जेल भेज दिया गया है। जबकि रेशमा खान की तलाश चल रही है। सीसीटीवी कैमरे की जद में आए कौस्तुभ मणि की संलिप्तता की जांच चल रही है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने इस मामले में असुरन चौकी इंचार्ज विकास सिंह की लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


नेपाल कनेक्शन तलाशेगी पुलिस
अनिरुद्ध सात साल से हुक्का बार का धंधा कर रहा है। पुलिस सरगना अनिरूद्ध ओझा को रिमांड पर लेने की भी तैयारी कर रही है। इस दौरान उसका मोबाइल रिकवर कर अन्य लड़कियों के नंबरों की भी जांच पुलिस करेगी। साथ ही इस गिरोह के नेपाल कनेक्शन की भी जांच की जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि नेपाल में बैठा कोई व्यक्ति भी इस धंधे में शामिल है। अनिरुद्ध से पूछताछ कर इसका पता लगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरियों को चंगुल में फंसाती है रेशमा
पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह की सक्रिय सदस्य रेशमा खान किशोरियों को चंगुल में फंसाकर हुक्का बार में लाती थी। इसके बाद नशे का डोज देकर गलत काम कर वीडियो बना लिया जाता था जिसे दिखाकर गलत काम करवाया जा रहा था।

रामगढ़ताल की किशोरी ने खोली पोल
रामगढ़ताल में एक किशोरी की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस ने 10 जनवरी को शाहपुर स्थित हुक्का बार में छापा मारा। इसमें आरोपी तो नहीं मिले लेकिन दो और नाबालिग पीड़िताएं मिल गईं, उन्होंने भी बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उन्हें ब्लैकमेल कर वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसके बाद आरोपियों की पोल खुल गई।


बुधवार को खुला रहा रेस्टोरेंट
गीता वाटिका के पास एक ही बिल्डिंग में सबसे ऊपर हुक्का बार और उसके नीचे होटल फ्लाई इन चलता है। हुक्का बार में नशे का डोज देने के बाद होटल में ले जाकर किशोरियों के साथ गलत हरकत की गई थी। बुधवार को भी रेस्टोरेंट में युवकों-युवतियों का आना जाना लगा हुआ था।



पुलिस ने हौसला दिया तब, सामने आईं पीड़िताएं
प्रशिक्षु एएसपी आसना चौधरी ने रामगढ़ताल क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता से उसके घर जाकर बात की। उसका हौसला बढ़ाया तब वह आरोपियों के खिलाफ बोलने को तैयार हुई। इसी तरह देवरिया और कैंपियरगंज की किशोरी भी अपने घरों में डरकर बैठी थीं। पुलिस अधिकारी का सहारा मिला तो आवाज बुलंद की। हुक्का बार में तीन किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। इसमे रामगढ़ताल क्षेत्र की किशोरी ने दो जनवरी, कैंपियरगंज की किशोरी ने 10 जनवरी और देवरिया की किशोरी ने 13 जनवरी को केस दर्ज कराया है।
-------
कोट-
आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी निकाली गई है। साक्ष्य एकत्रित किया जा रहा है, गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed