फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Gangster was swindled of Rs 40 lakh in jail in the name of bail by posing as a lawyer

Gorakhpur News: गैंगस्टर को अधिवक्ता बता बेल के नाम पर जेल में 40 लाख की ठगी-जेल के भीतर से रची साजिश

Wed, 20 Aug 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 Aug 2025 01:50 AM IST
सार

जंगल अहमद अली शाह (निकट अशोक भट्टा) पिपराइच रोड पर 2033 वर्गफीट का एक प्लाट है। सादिया की जेल में शातिर गैंगस्टर विकास कुमार सिन्हा व उसकी पत्नी रेखा सिंह व उसकी मां गीता सिंह से मुलाकात हुई। रेखा ने सादिया को बताया कि विकास पेशे से वकील हैं, जिनकी पहुंच बड़े-बड़े अधिकारियों से है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Gangster was swindled of Rs 40 lakh in jail in the name of bail by posing as a lawyer
आरोपी विकास सिन्हा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जेल में बंद गैंगस्टर विकास कुमार सिन्हा ने अपनी पत्नी और साथियों की मदद से 40 लाख रुपये की ठगी कर ली। रेलकर्मी अफरोज की हत्या में जेल में बंद उसकी प्रेमिका सादिया अंसारी को बेल दिलाने और केस खत्म कराने का झांसा देकर रुपये ऐंठ लिए गए। रुपये न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और खुद के फीस के नाम पर वसूले गए।

विज्ञापन


रसूलपुर निवासी सादिया के भाई अकबर की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सादिया के भाई अकबर ने गोरखनाथ पुलिस को बताया कि उनकी बहन सादिया अंसारी दो वर्षों से जिला कारागार में बंद है। सादिया के नाम से हुंमायुपुर में मकान है, जो चार मंजिला है।
विज्ञापन


जंगल अहमद अली शाह (निकट अशोक भट्टा) पिपराइच रोड पर 2033 वर्गफीट का एक प्लाट है। सादिया की जेल में शातिर गैंगस्टर विकास कुमार सिन्हा व उसकी पत्नी रेखा सिंह व उसकी मां गीता सिंह से मुलाकात हुई। रेखा ने सादिया को बताया कि विकास पेशे से वकील हैं, जिनकी पहुंच बड़े-बड़े अधिकारियों से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिशीघ्र वे सभी जमानत पर छूट जाएंगे। सादिया को झांसा दिया कि वह उसकी भी जमानत और केस से बरी करा देंगे। सादिया बहकावे में आकर चंगुल में फंस गई। आरोप लगाया कि विकास, रेखा ने सादिया से उन्हें जेल से फोन कराकर उनसे मुलाकात कराई। सादिया ने रुपये की व्यवस्था करने को कहा।


सितंबर से अक्तूबर 2024 के बीच 32.45 लाख ऑनलाइन व आठ लाख रुपये नकद ले लिए। इसके बाद विकास जेल से जमानत पर रिहा हो गया। बाहर आने के बाद उसने कुछ नहीं किया। अब उलटे धमकी दे रहा है। गोरखनाथ पुलिस ने विकास सिन्हा, उसकी पत्नी रेखा सिंह, उसके भाई राहुल सिन्हा, राहुल की पत्नी विभा सिन्हा, यशवंत चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed