फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gangster charges imposed on the accused criminals who demanded extortion of one crore rupees from a property dealer

Gorakhpur News: प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले आरोपी बदमाशों पर लगा गैंगस्टर

Wed, 23 Jul 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gangster charges imposed on the accused criminals who demanded extortion of one crore rupees from a property dealer
खुद को माफिया विनोद उपाध्याय का भाई बताकर मांगी थी रंगदारी, दहशत फैलाने के लिए कार पर चलाई थीं गोलियां
विज्ञापन

गोरखपुर। खुद को माफिया विनोद उपाध्याय का भाई बताकर प्रॉपर्टी डीलर अंकुर शुक्ल को कॉल कर एक करोड़ की रंगदारी मांगने और घर चढ़कर कार पर गोलियां चलाने वाले आरोपियों पर एसएसपी ने मंगलवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस जल्द अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
चिलुआताल के डोहरिया बाजार निवासी गौरव पांडेय को गैंग लीडर व शाहपुर के चारगांवा निवासी अंबिका पासवान, गुलरिहा के सेमरा निवासी शुभम श्रीवास्तव, शाहपुर के चरगांवा निवासी अंकित पासवान उर्फ मंटू, चिलुआताल के करीमनगर निवासी साहिल अली व गुलरिहा के रामपुर बुजुर्ग निवासी नितिन मिश्र को सक्रिय सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

शाहपुर में बीते 18 फरवरी को प्रॉपर्टी डीलर अंकुर शुक्ल को गौरव पांडेय ने माफिया का भाई बनकर कॉल करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद 24 फरवरी को प्रापर्टी डीलर के दरवाजे पर खड़ी कार पर गालियां चलाकर आरोपियों ने दहशत फैला दी थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच पुलिस ने पांच मार्च को आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में इस्तेमाल दो अवैध पिस्टल, दो कारतूस, दो बोलेरो और एक बाइक बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed