{"_id":"684b2f3c8777c3758e0a1b12","slug":"gorakhpur-news-gangster-charges-against-six-accused-for-forming-a-gang-and-doing-fake-land-deed-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-968438-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गैंग बनाकर जमीन का फर्जी बैनामा करने के छह आरोपियों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गैंग बनाकर जमीन का फर्जी बैनामा करने के छह आरोपियों पर गैंगस्टर
विज्ञापन
गैंग लीडर गोविंद साहनी व उसके गैंग के पांच सदस्यों के खिलाफ की गई कार्रवाई
गोरखपुर। संगठित गिरोह बनाकर फर्जी कागजात तैयार कर जमीन का बैनामा करने वाले छह आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई गीडा पुलिस ने की है। गैंग का सरगना गोविंद साहनी अपने गिरोह के छह सदस्यों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देता था।
प्रभारी निरीक्षक गीडा विजय कुमार सिंह ने जिला मजिस्ट्रेट की संस्तुति पर बृहस्पतिवार को हरैया निवासी गैंग लीडर गोविंद साहनी व उसके गैंग के पांच गुर्गों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। गीडा क्षेत्र के हरैया के सद्दाम हुसैन, रंजीत उर्फ रणजीत चौधरी, बांसगांव के गडैना भैंसा बाजार निवासी सुरेश यादव, नौसड़ निवासी सागर कुमार निषाद व शाहपुर के बिछिया निवासी मनोज कुमार के साथ गोविंद आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।
वर्ष 12 दिसंबर 2023 को आरोपियों ने गुड्डूवा का फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड तैयार कर उसके स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कराकर उसकी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बैनामा कर दिया था। दो सितंबर 2024 को आरोपियों ने गीडा के विदेशी नामक व्यक्ति का फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड तैयार कर उसकी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बैनामा कर दिया। गीडा थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि गोविंद साहनी पर गीडा व बेलीपार में पांच मामले दर्ज हैं। सुरेश यादव पर गीडा व कैंट थाने में चार मामले, सद्दाम हुसैन पर गीडा व बेलीपार में चार, रंजीत उर्फ रणजीत चौधरी पर तीन, सागर कुमार निषाद पर आर्म्स एक्ट सहित दो मामले व मनोज कुमार दो मामले दर्ज हैं।