फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gangster attacked Diana's gang who impersonated police and robbed a loving couple.

Gorakhpur News: प्रेमी जोड़े से पुलिस बनकर लूटपाट वाले डायना के गिरोह पर लगा गैंगस्टर

Sat, 15 Feb 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gangster attacked Diana's gang who impersonated police and robbed a loving couple.
गिरोह के सरगना डायना उर्फ दयाशंकर उर्फ देवेंद्र निषाद पर दर्ज हैं 36 केस
विज्ञापन

जून 2024 में गिरफ्तार करने गई एम्स थाने की पुलिस टीम पर डायना व उसके घरवालों ने किया था हमला
गोरखपुर। कुसम्ही जंगल में प्रेमी जोड़े को पुलिस बनकर लूटपाट और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले डायना गिरोह के तीन बदमाशों पर एम्स थाने में शुक्रवार को गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस अब इनकी अवैध संपत्ति का ब्योरा भी जुटा रही है। कार्रवाई के बाद जब्तीकरण की भी कार्रवाई पुलिस जल्द करेगी।
एम्स पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के रामगढ़ उर्फ रजही टोला रमसरियाइस निवासी गिरोह का सरगना डायना उर्फ दयाशंकर उर्फ देवेंद्र निषाद है, इस पर 36 केस दर्ज हैं। इसके अलावा देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के रजनीश तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी और कुसम्ही बाजार के अभिषेक राजभर पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। अभिषेक पर 16 और रजनीश पर 08 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


कुसम्ही जंगल में डायना उर्फ देवेंद्र निषाद का आतंक था। कुसम्ही जंगल (विनोद वन) में घूमने आए प्रेमी युगलों को पुलिस कर्मी बताकर कर उनसे लूट-पाट किया जाता था। जून 2024 में यहां घूमने आई युवती ने डायना पर लूटपाट और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एम्स थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने डायना के घर पर दबिश दी थी। इस पर पुलिस टीम पर हमला किया गया था। मशक्कत के बाद पुलिस ने डायना को गिरफ्तार किया था। इसके बाद डायना के परिवार के सदस्यों पर भी केस दर्ज कर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। डायना जंगल में घूमने आने वाले कपल को कुछ साथियों के साथ मिलकर कभी पुलिस इंस्पेक्टर या वन दारोगा बनकर पकड़ लेता और फिर जंगल में अंदर ले जाकर उनके पास रखा रुपये, जेवरात लूट लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कोट-
कुसम्ही जंगल में पुलिस का खौफ दिखाकर घूमने आने वाले लोगों के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इस गिरोह का सरगना डायना उर्फ दयाशंकर उर्फ देवेंद्र निषाद है। इसपर 36 केस दर्ज हैं।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed