फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gangster arrested for demanding ransom of Rs 1 crore from property dealer

Gorakhpur News: प्रापर्टी डीलर से एक करोड़ की फिरौती मांगने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gangster arrested for demanding ransom of Rs 1 crore from property dealer
माफिया विनोद उपाध्याय का भाई बनकर 18 फरवरी को मांगी थी रंगदारी
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी ने गौरव पांडेय व उसके साथियों पर की थी गैंगस्टर की कार्रवाई
गोरखपुर। शाहपुर पुलिस ने माफिया विनोद उपाध्याय का भाई बनकर प्रापर्टी डीलर अंकुर शुक्ला से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गैंगस्टर चिलुआताल के डोहरिया बाजार निवासी गौरव पांडेय को बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को ही उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर बनाया था। पुलिस ने उसे गैंगस्टर के आरोप में जेल भिजवा दिया है।
एसएसपी ने मंगलवार को माफिया विनोद उपाध्याय का भाई बनकर प्रापर्टी डीलर को कॉल कर एक करोड़ की रंगदारी और घर चढ़कर कार पर गोलियां चलाने वाले गौरव पांडेय व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसमें गौरव पांडेय ने गैंग लीडर व शाहपुर के चारगांवा निवासी अम्बिका पासवान, गुलहरिया के सेमरा निवासी शुभम श्रीवास्तव, शाहपुर के चरगांवा निवासी अंकित पासवान उर्फ मंटू, चिलुआताल के करीमनगर निवासी साहिल अली व गुलहरिया के रामपुर बुजुर्ग निवासी नितिन मिश्रा को सक्रिय सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

शाहपुर में बीते 18 फरवरी को प्रापर्टी डीलर अंकुर शुक्ला को गौरव पांडेय ने माफिया का भाई बनकर कॉल करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद 24 फरवरी को प्रापर्टी डीलर के दरवाजे पर खड़ी कार पर गालियां चलाकर आरोपियों ने दहशत फैला दी थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसबीच पुलिस ने पांच मार्च का आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया दो अवैध पिस्टल, दो कारतूस, दो बोलेरो और एक बाइक कर जेल भेज दिया था। थानाप्रभारी नीरज राय ने बताया कि आरोपी को गैंगस्टर के मामले में गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed