फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gangster Act case registered against gang making fake degrees

Gorakhpur News: फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज

Thu, 11 Sep 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gangster Act case registered against gang making fake degrees
डॉक्टरों के नाम पर फर्जी डिग्रियां तैयार कर बेचते थे आरोपी, गिरोह का सरगना अलाउद्दीन
विज्ञापन

गोरखपुर। असली डॉक्टरों के नाम पर फर्जी डिग्रियां तैयार कर बेचने और उन डिग्रियों से वाराणसी, गाजीपुर और प्रयागराज में क्लीनिक व डायग्नोस्टिक सेंटर चलाने वाले गिरोह के पांच बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरोह का सरगना कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी अलाउद्दीन को बनाया गया है। वहीं, गाजीपुर के पदुमपुर मैगरराय निवासी बृजेश लाल, वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के दीनापुर निवासी ओमप्रकाश गौतम, चौबेपुर के बराई निवासी दीपक विश्वकर्मा और प्रयागराज के जसरा निवासी श्रीराम पांडेय को गुर्गा बनाया गया है।
मामले की शुरुआत गुलरिहा थाना क्षेत्र से हुई, जब डॉ. राहुल नायक ने 17 मई 2024 को पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि उनके नाम से फर्जी डिग्री बनाकर अवैध डायग्नोस्टिक और अल्ट्रासाउंड सेंटर खोला गया है। पुलिस जांच में यह आरोप सही पाया गया। गाजीपुर जिले के जखनियां में डॉ. नायक के नाम से अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित हो रहा था। पुलिस ने सबसे पहले बृजेश लाल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसे यह डिग्री वाराणसी सारनाथ निवासी ओमप्रकाश गौतम ने 50 हजार रुपये में बेची थी। इसके बाद पुलिस ने ओमप्रकाश को भी पकड़ा। जांच में पता चला कि ओमप्रकाश ने पटना से डेंटिस्ट का अवैध डिप्लोमा बनवाया था और वाराणसी के जाल्हूपुर इलाके में आदर्श डेंटल एंड आई क्लीनिक के नाम से क्लीनिक चला रहा था। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि यह डिग्री उसे वाराणसी चौबेपुर निवासी दीपक विश्वकर्मा ने 35 हजार रुपये में दी थी, जिसे उसने आगे बेचकर मुनाफा कमाया। पुलिस ने दीपक को दबोचा तो उसने बताया कि डिग्रियों का यह धंधा वाराणसी के एक अस्पताल में कार्यरत सुहैल नामक युवक से जुड़ा है, जो फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन




वर्जन :

पुलिस ने अब इस पूरे नेटवर्क पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी है। ऐसे लोगों की वजह से न सिर्फ मरीजों की जान जोखिम में पड़ती है बल्कि असली डॉक्टरों की प्रतिष्ठा धूमिल होती है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके आर्थिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed