फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gangster Act case on the gang that released the seized vehicle in the police station on fake orders

Gorakhpur News: फर्जी आदेश पर थाने में सीज वाहन को छुड़ाने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट का केस

Mon, 18 Aug 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gangster Act case on the gang that released the seized vehicle in the police station on fake orders
गोरखपुर। फर्जी आदेश पर सिकरीगंज थाने में सीज वाहन को छुड़ाने वाले गिरोह पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कर लिया। डीएम के अनुमोदन के बाद गिरोह पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि गिरोह के लोगों ने फर्जी आदेश बनाकर पहले सिकरीगंज से ट्रक को छुड़ा लिया और बेलघाट थाने से छुड़ाने की कोशिश की थी। बेलघाट थाने से छुड़ाते समय ही मामला पकड़ा में आया था और आरोपी गिरफ्तार कर जेल भिजवाए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मिर्जापुर के मडिहान थाना क्षेत्र के दाती कोठवा निवासी आनंद को गिरोह का सरगना बनाया है। मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के बहुली निवासी पिंटू कुमार, दाती कोठवा निवासी बच्चालाल, मिर्जापुर के मोहनपुर निवासी चंदन कुमार व यहीं के दयाशंकर को गुर्गा बनाया गया। मई 2024 में गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था। पता चला कि इन लोगों ने चार ट्रक को छुड़ाया था। बेलघाट थाने पर जब फर्जी रिलीज आदेश लेकर पहुंचे तो फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को दबोचा था। अब इन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed