फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Gangster Act case against the miscreants who looted jewelery from Sarafa

Gorakhpur News: सराफा से गहने लूटने वाले बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट का केस

Wed, 10 Sep 2025 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Gangster Act case against the miscreants who looted jewelery from Sarafa
राजघाट इलाके में सात मई को हुई थी घटना, जेल में बंद आरोपियों पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

गोरखपुर। राजघाट इलाके में सराफा से लाखों रुपये के गहने लूटने वाले पांच बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शाहमारुफ निवासी सरफराज आलम को गिरोह का सरगना बनाया है। वहीं बर्फखाना निवासी करन चौधरी, शाहमारुफ निवासी अनुज चौधरी, छोटेकाजीपुर निवासी रजतन कुमार और लालडिग्गी निवासी देव कुमार को गिरोह का गुर्गा बनाया गया है। सभी आरोपियों को पहले ही लूट के मामले में जेल पुलिस भिजवा चुकी है।

सात मई को सूरज हालमार्किंग सेंटर के संचालक राजकुमार वर्मा ने राजघाट थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी सरकार से मान्यता प्राप्त फर्म पर दुकानदारों के जेवर की हालमार्किंग होती है। प्रतिदिन की तरह उनका कर्मचारी समीर कुशवाहा अलग-अलग दुकानदारों से गहने लेकर लौट रहा था। उस दिन उसने हरवंश गली के दीपक वर्मा, चौधरी गली के शिवेश गोयल और नंदकिशोर वर्मा से कुल 256.880 ग्राम सोने के आभूषण लिए। झोले में रखकर जब वह बसंतपुर चौकी, मछली गली से निकल रहा था तभी तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे धक्का देकर झोला छीन लिया और भाग गए।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी के नेतृत्व में राजघाट पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक युवक झोला छीनते और फिर स्कूटी पर बैठे साथी के साथ भागते हुए दिखा। फुटेज से पहचान कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की अपराध से अर्जित संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed